जींद में सीएम फ्लाइंग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का छापा, अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री पकड़ी

हरियाणा के जींद के गांव शाहपुर में अवैध रूप से नौसादर फैक्ट्री चल रही थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति नहीं ली थी। सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर फैक्ट्री को सील कर दिया। भटि्ठयों में नौसादर तैयार किया जाता था। भटि्ठयों के धुएं से प्रदूषण फैल रहा था।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 07:55 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 07:55 PM (IST)
जींद में सीएम फ्लाइंग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का छापा, अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री पकड़ी
फैक्ट्री में नौसादर बनता था। नौसादर का प्रयोग दवाइयों में होता है।

पानीपत/जींद, जेएनएन। जींद के अलेवा में सीएम फ्लाइंग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मंगलवार को गांव शाहपुर के निकट खेतों में चल रही नौसादर तैयार करने फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री का लाइसेंस रिन्यू नहीं मिला और साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कोई अनुमति नहीं मिली। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गांव शाहपुर के निकट खेतों में अवैध रूप से नौसादर की फैक्ट्री चल रही है। जिसमें भटि्ठयों के माध्यम से नौसादर तैयार किया जाता है। नौसादर का प्रयोग दवाइयों में होता है। भटि्ठयों से उठने वाले धुएं के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक राजदीप मोर के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, सिपाही विक्रम ने फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर भटि्ठयां चलती पाई गई और काफी मात्रा में तैयार नौसादर तथा कच्चा माल पाया गया। जब फैक्ट्री से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो लाइसेंस किसी और व्यकि्त के पास पाया गया और उसे रिन्यू नहीं करवाया गया था। न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से किसी प्रकार की कोई अनुमति ली गई थी।

सालों से लाइसेंस नहीं कराया था रिन्यू

फैक्ट्री साल 2002 से चल रही थी। शाहपुर निवासी बलवान उस समय ये फैक्ट्री शुरू की थी। बाद में फैक्ट्री को कैथल निवासी मोहन बंसल ने लीज पर ले लिया और लाइसेंस को रिन्यू नहीं करवाया। जिस पर सीएम फ्लाइंग ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की। फैक्ट्री में लगभग 35 क्विंटल नौसादर तथा 20 क्विंटल कच्चा माल पाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ मनीष यादव ने बताया कि फैक्ट्री संचालक को नोटिस जारी किया गया है। नियमानुसार उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी