एमएएसडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

जागरण संवाददाता, पानीपत : एमएएसडी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सर्वधर्म अनेकता में एकता दर्शात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Dec 2017 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 22 Dec 2017 10:06 PM (IST)
एमएएसडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व
एमएएसडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

जागरण संवाददाता, पानीपत : एमएएसडी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सर्वधर्म अनेकता में एकता दर्शाते हुए क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने बताया कि ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा-मसीह के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार पूरे विश्व में मनाया जाता है। स्कूल में रगारग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चे रग-बिरगे परिधानों में सज कर सांता क्लाज बनकर आए। रूहानी ने क्रिसमस त्योहार पर अपने विचार रखें। उसके पश्चात बच्चों ने जिंगल-बेल-जिंगलबेल गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी। कुछ बच्चों ने गुब्बारे, छाते, घटिया हाथों में लेकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। सांता क्लाज बनें बच्चों ने टाफिया बाटी। प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने सबको क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दी। देते हुए कहा कि यथा संभव हमें निर्धन तथा बेसहारा लोगों की मदद करनी चाहिए। मंच का संचालन कक्षा पाचवीं की अनन्या तथा नव्या ने किया। इस अवसर पर गुरुनंदन सिंह अपनी टीम के साथ बच्चों को एकाग्र शक्ति बढ़ाने की बात कही।

chat bot
आपका साथी