तरुण चुघ पर छेड़खानी का केस, ऑडियो में कहा- वो मेरी दीदी

शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी के साथ ऑडियो प्रकरण में फंसे सेक्टर-25 के तरुण चुघ के खिलाफ कलंदर चौक के पास रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी ने छेड़खानी व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 07:36 AM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 07:36 AM (IST)
तरुण चुघ पर छेड़खानी का केस, ऑडियो में कहा- वो मेरी दीदी
तरुण चुघ पर छेड़खानी का केस, ऑडियो में कहा- वो मेरी दीदी

जागरण संवाददाता, पानीपत: शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी के साथ ऑडियो प्रकरण में फंसे सेक्टर-25 के तरुण चुघ के खिलाफ कलंदर चौक के पास रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी ने छेड़खानी व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है। इसके बाद आरोपित तरुण चुघ ने ऑडियो वायरल कर कहा कि आरोपी लगाने वाली महिला उसकी दीदी है। महिला विधायक रोहिता रेवड़ी व सुरेंद्र रेवड़ी की खास है। पर इन दोनों का कोई कसूर नहीं है। रोहिता और सुरेंद्र, दोनों उसके माता-पिता हैं।

पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि तरुण चुघ पीछा करके उसे परेशान कर रहा था। उसे कॉल कर कहा कि अपनी सहेली से मिलवाकर उसकी दोस्ती करवा दे। तब उसने तरुण को धमका दिया कि आगे उसे कॉल मत करना। इसके 15 मिनट बाद तरुण ने उसके घर में घुसा और छेड़खानी की। उसने तरुण को थप्पड़ मार दिया। वह उसे धमकी देकर भाग गया। महिला थाना प्रभारी वीना ने बताया कि पीड़ित महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान करा दिए गए हैं। मामला दर्ज करके तरुण की तलाश की जा रही है मुझे नहीं पता, फंसाने वाले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कौन हैं, मैं मरने जा रहा हूं छेड़खानी के आरोपित तरुण ने मामला दर्ज होने के बाद ऑडियो वायरल कर कर कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके कुछ अंश ये हैं।

-मैं गोहाना मोड़ पर नहर पर मरने जा रहा हूं।

-शनिवार को मेरा जन्म दिन था। मैं दोपहर को अपने दोस्त गौरव के घर कलंदर चौक पर गया था। वहीं पर भाजपा की नेता (मामला दर्ज करने वाली महिला) थी। उसे मैं दीदी कहता हूं।

-दीदी ने कहा कि तरुण आज आपका जन्म दिन है। उसे सूट दिला दे।

-मैंने कहा कि मैं पहले गुरुद्वारा और फिर मंदिर जाऊंगा। इसके बाद सूट तो क्या, दीदी दुकान दिलवा दूंगा।

-दीदी ने कहा कि तेरे में दिल नहीं है। दीदी सुरेंद्र रेवड़ी और रोहिता रेवड़ी की खास है। दीदी ने कहा दफा हो जा यहां से

-मैंने दीदी कहा कि तमीज से बात करें। तब वह मां-बहन की गाली देने लगी। मुझे धमकी दी कि वह सुरेंद्र रेवड़ी के पास शिकायत करने जा रही है। वह सुरेंद्र रेवड़ी से मिलने चली गई। इसके बाद महिला थाने में शिकायत दे दी।

-दोपहर 2:30 बजे मैं दिल्ली चला गया। -महिला थाने से एएसआइ ने कॉल कर कहा कि थाने आ जाओ। उसके खिलाफ छेड़खानी की शिकायत है।

-मैंने कहा कि आज उसका जन्मदिन है। दीदी ने मेरे पापा को बहुत रुलाया। रोते हुए तरुण बोला, मैं बेकसूर हूं। होश हवास में हूं। मेरे ऊपर झूठे आरोप क्यों लगाए। मुझे नहीं पता कि फंसाने वाले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कौन हैं।

मैं ¨हदी, अंग्रेजी और हैदराबादी में कहता हूं, मैं मरने जा रहा हूं। मैं तवाड्डे नाल कुछ नहीं कित्ता। मेरी वी इज्जत हेगी। मुझे दुआएं दें। दीदी ने मरण दिन मना दिया है।

-सुरेंद्र रेवड़ी और रोहिता रेवड़ी भाभी का कोई कसूर नहीं है। वे मेरे माता-पिता हैं।

सारी रात नहर पर तलाश की, बेटा पंजाब में है : तरुण चुघ के पिता हैंडलूम व्यवसायी जवाहर चुघ ने बताया कि बेटे तरुण से शनिवार रात को बात हुई थी। तब रोते हुए कह रहा था कि पापा वह नहर में मरने जा रहा है। परिजनों ने सारी रात नहर पर तलाश की, बेटे का पता नहीं चला। मोबाइल फोन भी बंद हो गया था। वह खूब रोया। रविवार दोपहर को तरुण का मोबाइल चालू हुआ तो बात हुई। तरुण ने बताया कि वह पंजाब में है। सोमवार तड़के चार बजे तक घर लौट आएगा। जब तक बेटा घर नहीं आता तब तक उसे व पत्नी को चैन नहीं आएगा। बेटा ही बताएगा कि उसे कौन-कौन तंग कर रहा है। पहले बेटे की ऑडियो वारयल हुई थी, तभी से परिवार को दिक्कत आ रही है। वर्जन :

अटल बिहारी वाजपेयी की शोक सभा में व्यस्तता के चलते पीड़ित महिला कार्यकर्ता से मुलाकात नहीं हुई। फोन पर बात हुई थी। सोमवार को चर्चा कर सारी जानकारी लेंगे। कोई एक्शन जरूर लेंगे।

प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष

पानीपत।

chat bot
आपका साथी