भाजपा ने आमजन की तोड़ी कमर : राजेंद्र रासरानिया

पानीपत कांग्रेस सेवादल की ओर से सर्विस लेन स्थित सांई गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा कांग्रेस सेवादल के प्रभारी राजेंद्र रासरानिया और प्रदेशाध्यक्ष छोटा चौहान मौजूद रहे। प्रभारी राजेंद्र रासरानिया ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय देश की जनता को अनेक विकास के सपने दिखाए थे। लेकिन चार साल में कोई भी वादा पूरा नहीं किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 09:33 AM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 09:33 AM (IST)
भाजपा ने आमजन की तोड़ी कमर : राजेंद्र रासरानिया
भाजपा ने आमजन की तोड़ी कमर : राजेंद्र रासरानिया

जागरण संवाददाता, समालखा : पानीपत कांग्रेस सेवादल की ओर से सर्विस लेन स्थित सांई गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा कांग्रेस सेवादल के प्रभारी राजेंद्र रासरानिया और प्रदेशाध्यक्ष छोटा चौहान मौजूद रहे। प्रभारी राजेंद्र रासरानिया ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय देश की जनता को अनेक विकास के सपने दिखाए थे। लेकिन चार साल में कोई भी वादा पूरा नहीं किया। आज महंगाई ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है। लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। वहीं छोटा चौहान ने भी भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीआर कौशिक, विजय डांगी, महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष रेखा कश्यप, रवींद्र वर्मा, पूनम चौहान, धर्मपाल गुप्ता, श्रीप्रकाश बंसल, कृष्ण दुग्गल, बालकिशन राणा, संदीप जौरासी, रमेश चंद्र, गौरव शर्मा, भूषण कश्यप मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी