बदमाशों ने युवक को मारी गोली, खून से लथपथ होने के बावजूद नोट किया बाइक का नंबर Panipat News

कुरुक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात साहा चौक पर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 05:04 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 05:07 PM (IST)
बदमाशों ने युवक को मारी गोली, खून से लथपथ होने के बावजूद नोट किया बाइक का नंबर Panipat News
बदमाशों ने युवक को मारी गोली, खून से लथपथ होने के बावजूद नोट किया बाइक का नंबर Panipat News

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। छात्र साहा चौक पर रुका तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। 

साहा चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने पॉलिटेक्निक के छात्र को गोली मारी दी। गोली युवक की हाथ में लगी है। उसे पीजीआइ चंडीगढ़ दाखिल कराया गया है। शाहाबाद थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है घायल

घायल प्रवीण कुमार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मेरठ के गांव दबखेड़ी, थाना हस्तिनापुरका रहने वाला है। वह पॉलिटेक्निक का डिप्लोमा करता है और बुआ कृष्णा देवी के पास गांव हिनौरी लाडवा घूमने आया था। यहां से दूसरी बुआ गीता देवी के पास करनाल चला गया था। 

बाइक का नंबर प्लेट नोट किया

सोमवार शाम बाइक पर करनाल से राजपुरा के लिए चला था। सात बजे साहा चौक पर बाइक रोकी। इसी बीच पीछे से बाइक सवार युवक आए और उस पर गोली चला दी। गोली बाजू पर लगी। हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। उसने बाइक नंबर नोट कर लिया है। प्रवीन के चिल्लाने पर राहगीर पहुंचे और उपचार के लिए सीएचसी शाहाबाद में दाखिल कराया। जहां से रेफर कर दिया। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी