बर्बरीक की कलियुग में श्याम बाबा के नाम से हो रही पूजा : सुभाष महाराज

सुभाष महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बर्बरीक को कलियुग में श्याम बाबा खाटू वाले के नाम से घर-घर में पूजा होने का आशीर्वाद दिया था। वर्तमान में श्याम बाबा की घर-घर में पूजा हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:46 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:28 AM (IST)
बर्बरीक की कलियुग में श्याम बाबा के नाम से हो रही पूजा : सुभाष महाराज
बर्बरीक की कलियुग में श्याम बाबा के नाम से हो रही पूजा : सुभाष महाराज

जागरण संवाददाता, पानीपत : सुभाष महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बर्बरीक को कलियुग में श्याम बाबा खाटू वाले के नाम से घर-घर में पूजा होने का आशीर्वाद दिया था। वर्तमान में श्याम बाबा की घर-घर में पूजा हो रही है। वह हारे के सहारे हैं। सुभाष महाराज स्काईलार्क रोड पर गुरुद्वारे के पास स्थित हनुमान मंदिर में 15 वें खाटू श्याम सत्संग में कथा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरा कर्तव्य घर-घर श्याम बाबा का नाम पहुंचाना है। खाटू श्याम के नाम की चाबी है जो हर दुख और समस्या का दूर करती है। श्याम जी हारे के सहारे हैं। इन्हें तीन बाणधारी भी कहा गया है।

सुभाष महाराज ने कहा कि वर्तमान में युवा अपनी दिशा से भटक गया है। इसीलिए उसकी दशा खराब हो रही है। मोबाइल का कई-कई घंटे प्रयोग किया जा रहा है। इससे युवा लक्ष्य से भटक रहा है। मोबाइल में उसका अधिक समय खराब हो रहा है। मोबाइल का उतना की प्रयोग करना चाहिए जितना जरूरी है। हमें अपने ऊपर साधनों को हावी नहीं होने देना चाहिए। सत्संग में अरविद बैरागी, मनीष स्वामी, करतार स्वामी, कुंदन स्वामी, पप्पू भगत,नकुल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी