आर्य कॉलेज के खिलाड़ी खेलों में छाए

आर्य पीजी कॉलेज के खिलड़ियों ने नेटबॉल में गोल्ड बॉक्सिग और जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 07:57 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 07:57 AM (IST)
आर्य कॉलेज के खिलाड़ी खेलों में छाए
आर्य कॉलेज के खिलाड़ी खेलों में छाए

जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य पीजी कॉलेज के खिलड़ियों ने नेटबॉल में गोल्ड, बॉक्सिग और जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।

सोमवार को विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेंद्र सिगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयुष आर्य और प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने स्वागत किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधान सुरेंद्र सिगला ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल जाता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल चैंपियनशिप में दीपक और विनय ने स्वर्ण पदक जीता है। चैंपियनशिप 7 से 10 नवंबर को दिल्ली के

चाणक्यपुरी स्थित मैत्री कॉलेज में हुई थी। उन्होंने बताया कि कुवि में आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिग प्रतियोगिता में मोहित और नवजीत ने कांस्य पदक व जैवलिन थ्रो की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में सचिन खर्ब ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामिनी सैनी, कोच राजेंद्र देशवाल व राजेश टूर्ण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी