प्याज के बाद एलपीजी गैस ने निकाले लोगों के आंसू, रसोई का बिगड़ा बजट

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में एक ही झटके में 145 रुपये की वृद्धि से लोग सकते में हैं। अब तक प्याज और अन्य सब्जियों की महंगाई से जूझ रही गृहियों को रसोई चलाना मुश्किल दिख रहा है। हर साल बच्चों की बढ़ती फीस रसोई का बढ़ता बजट आम आदमी की कमर तोड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 09:48 AM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 09:48 AM (IST)
प्याज के बाद एलपीजी गैस ने निकाले लोगों के आंसू, रसोई का बिगड़ा बजट
प्याज के बाद एलपीजी गैस ने निकाले लोगों के आंसू, रसोई का बिगड़ा बजट

जागरण संवाददाता, पानीपत : घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में एक ही झटके में 144.50 रुपये की वृद्धि से उपभोक्ता सकते में हैं। वर्ष 2014 के बाद पहली बार इतना ज्यादा दाम बढ़ा है। प्याज और अन्य सब्जियों की महंगाई से जूझ रही गृहणियों को अब रसोई चलाना मुश्किल दिख रहा है। हर साल बच्चों की बढ़ती फीस व रसोई का बढ़ता बजट आम आदमी की कमर तोड़ रहा है। दैनिक जागरण से बातचीत में हरियाणा की गृहणियों ने फरवरी महीने के मध्य में दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जताई। महिलाओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के हिसाब से दिल्ली में रहना बेहतर है। पहले ही महंगाई से जूझ रहे : शमा

सेक्टर-12 निवासी गृहणी शमा ने बताया कि मध्यम वर्गीय परिवार पहले ही महंगाई से जूझ रहा है। सरकार रसोई प्रयोग के हर सामान की कीमतों में वृद्धि कर रही है। जबकि बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा और नौकरी वालों का वेतन नहीं बढ़ रहा। गैस के दामों में 145 रुपये की बढ़ोत्तरी से पूरे परिवार के बजट पर गहरा फर्क पड़ेगा। सरकार को दाम वृद्धि वापस लेनी चाहिए। दिल्ली से सीख ले हरियाणा सरकार : शिखा

सेक्टर-12 की शिखा ने कहा कि दिल्ली में पानी और बिजली मुफ्त दी जा रही है। जिससे वहां के लोगों का जीवन आसान हुआ है। हरियाणा में समय के साथ घरेलू प्रयोग की सभी सामानों के रेट बढ़ाए जा रहे हैं। जिससे लोगों का जीवनयापन कठिन हो चला है। रहने के लिहाज से हरियाणा से बेहतर दिल्ली नजर आ रही है। घरेलू प्रयोग की वस्तुओं के दाम नियंत्रित करे सरकार : तरुणा-

लतीफ गार्डन की तरुणा शर्मा ने कहा कि हर साल बच्चों की फीस बढ़ जाती है। सरकार को रोजाना घरेलू प्रयोग की वस्तुओं के दामों को नियंत्रित कर आम लोगों को राहत देनी चाहिए। घरेलू प्रयोग के सामानों की कीमत बढ़ने से आम लोगों का पूरा बजट प्रभावित होता है। सरकार को इस बारे में गहनता से सोचना होगा। लोगों पर बोझ है गैस के दामों में वृद्धि : किसा जैदी टीडीआइ सिटी की किसा जैदी ने कहा कि गैस के दामों में वृद्धि लोगों पर बोझ के समान है। गैस के दाम बढ़ने से खाने के साथ नहाना भी महंगा हो गया है। इसका फर्क घर के साथ ढाबों पर खाना खाने वालों पर भी पड़ेगा। गैस हर घर की अहम जरूरत है। गैस के दामों को हर हाल में नियंत्रित करना होगा।

chat bot
आपका साथी