झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक को पीट-पीटकर मार डाला

सिटी थाना क्षेत्र के साईं टावर के पास रविवार रात को शराब पीकर गाली-गलौज करने के विरोध पर एक एसी मैकेनिक को रॉड और सरियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। कुछ देर पहले भी आरोपितों ने मैकेनिक पर हमला किया था। वह वहां तो बच गया लेकिन कुछ ही दूरी पर फिर घेर लिया। सोमवार सुबह स्वजनों को वारदात की जानकारी मिली। सिटी थाने में 12 नामजद समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 09:47 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 09:47 AM (IST)
झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक को पीट-पीटकर मार डाला
झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक को पीट-पीटकर मार डाला

जागरण संवाददाता, पानीपत : झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक को लोगों ने पीट-पीटकर डाला। युवक एसी रिपेयरिग का काम करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में वह इकलौता ही था। वारदात महावीर कालोनी की है। हत्या के बाद से कालोनी के लोग सकते में हैं। सिटी थाने में 12 नामजद समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

महावीर कालोनी के प्रीतम सिंह ने बताया कि उनका भतीजा 25 वर्षीय मनप्रीत उर्फ सोनू कालोनी में ही एसी की दुकान पर काम करता था। सोमवार सुबह 7:15 बजे उन्हें फोन से सूचना मिली की सांई टावर के पास लहुलूहान अवस्था में सोनू पड़ा हुआ है। जब मौके पर पहुंचे तो लहुलूहान हालत में मनप्रीत का शव पड़ा मिला। पुलिस की मदद से शव को सिविल अस्पताल लाया गया। प्रीतम सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे मनप्रीत दुकान से घर आने की तैयारी कर रहा था।

आसपास के कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि गली में चार-पांच युवक शराब पीकर आपस में झगड़ रहे थे। इस दौरान उनमें मारपीट हो गई। मनप्रीत झगड़ा छुड़ाने के लिए चला गया। इनमें से वह एक युवक को पहचानता था। इसी बीच, किसी ने मनप्रीत के साथ ही गाली-गलौज की तो उसने इसका विरोध किया। इतने में कुछ और युवक व महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। उन्हें लगा कि मनप्रीत दूसरे पक्ष से है। उन्होंने सांई टावर के पास उसे घेर लिया। आरोपितों ने रॉड और सरियों से उस पर हमला कर दिया और मौत होने तक मारते रहे। रात होने के कारण कोई बचाने तक नहीं आया।

सीसीटीवी फुटेज से की जा रही आरोपितों की पहचान

सिटी थाना इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि कहासुनी के बाद झगड़े में मनप्रीत की पीटकर हत्या की बात सामने आ रही है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली गई है। इससे आरोपितों की पहचान की जा रही है। 12 नामजद समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दस साल पहले हो चुकी है माता-पिता की मौत

मनप्रीत के पिता रतन सिंह और माता की बीमारी के चलते करीब 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मनप्रीत इकलौता था। मनप्रीत अपने चाचा प्रीतम सिंह के पास रहता था।

इन आरोपितों की हुई पहचान

मनप्रीत पर हमला करने वाले जगजीवन राम कालोनी के अनिल, आशु, विक्की, सूरज, सन्नी, अजय, गोलू, प्रेम उर्फ गोगा, दीपक, अर्जुन, समुन और दर्शना की पहचान हुई है। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

..तो रात को जीटी रोड पर भी नहीं रहती पुलिस

वारदात स्थित सांई टावर जीटी रोड पर है। करीब 11:30 बजे 10-12 आरोपितों ने मनप्रीत को दम तोड़ने तक रॉड और सरियों से पीटा। हैरत की बात है रातभर चलने वाले जीटी रोड के पास किसी ने मनप्रीत को बचाने का प्रयास नहीं किया। करीब 20 मिनट तक आरोपितों ने मनप्रीत पर रॉड और सरियें बरसाए, लेकिन पुलिस मौके से गुजरी तक नहीं।

शराब तस्करों का मामला तो नहीं

जाटल रोड दो हिस्सों में बंटा है। बताया जा रहा है कि दो हिस्सों में दोनों पक्षों में कुछ अवैध रूप से शराब बेचते हैं। इसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इन्हीं में एक युवक को मनप्रीत पहचानता था। उस युवक को बचाने के लिए वह बीच में आया और मारा गया।

chat bot
आपका साथी