भतीजे पर चाचा का निशाना, राजनीति चमकाने के लिए नई पार्टी वाले देखते रहें सपना

पानीपत पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और इनेलो विधायक अभय चौटाला एक बार फिर जेजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने एक मार्च को होने वाली परिवर्तन रैली के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

By Ravi DhawanEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 10:36 AM (IST)
भतीजे पर चाचा का निशाना, राजनीति चमकाने के लिए नई पार्टी वाले देखते रहें सपना
भतीजे पर चाचा का निशाना, राजनीति चमकाने के लिए नई पार्टी वाले देखते रहें सपना

पानीपत, जेएनएन। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच पार्टियों ने अपना आधार मजबूत करना शुरू कर दिया है। ऐसे में इनेलो विधायक और नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने पानीपत में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने जेजेपी का बिना नाम लिए सांसद दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार को भी फेल बताया।

अभय चौटाला ने होटल डेज में जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इनेलो विधायक एवं प्रतिपक्ष के नेता अभय ङ्क्षसह चौटाला ने कहा कि प्रदेश चुनाव में परिवर्तन चाहता है। इनेलो इस परिवर्तन को करेगी। हांसी में एक मार्च को होने वाली परिवर्तन रैली से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। 

कार्यकर्ता प्रचार प्रसार कर दें तेज
अभय सिंह चौटाला दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय यहां पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रैली के लिए प्रचार प्रसार तेज करने की कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में फेल साबित रही है। समाज का हर वर्ग सरकार की नीतियों से नाखुश है। प्रदेश की जनता इनेलो में विकास देख रही है। कुछ लोग अपने दल बनाकर राजनीति में आगे आना चाहते हैं, लेकिन यह सब उनका सपना बनकर रह जाएगा। 

ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी माट्टा, जिला प्रधान हेमराज जागलान, पानीपत ग्रामीण हलका प्रभारी कुलदीप राठी, निशान मलिक, संजय कादियान ऋषिपाल रावल, निर्मल गुर्जर एडवोकेट राजेंद्र जागलान, रामकुमार नंबरदार, सुरेश सैनी, लेखराज खट्टर, कृष्ण भौक्कर, सुरेश मलिक, विशाल मलिक, रविंद्र बिंझौल,  राजू नांदल, शमशेर देसवाल, रवि कलसन, डीके सहरावत, प्रवीण तोमर, पंकज माट्टा, पुष्पेंद्र शर्मा व सतपाल उझा मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी