बार चुनाव : मतदाता सूची से 66 के नाम कटे, सभी को भेजा नोटिस

बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 5 अप्रैल को है। स्टेट बार काउंसिल के आदेश पर 66 वकीलों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। करीब 30 वकील समालखा बार में वोटिग करने के लिए यहां से अनुमति ले चुके हैं। इसके साथ ही दो नए नाम जोड़े गए हैं। अब लगभग 1360 वकील 91वां प्रधान चुनेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 10:46 AM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2019 06:32 AM (IST)
बार चुनाव : मतदाता सूची से 66 के नाम कटे, सभी को भेजा नोटिस
बार चुनाव : मतदाता सूची से 66 के नाम कटे, सभी को भेजा नोटिस

जागरण संवाददाता, पानीपत : बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 5 अप्रैल को है। स्टेट बार काउंसिल के आदेश पर 66 वकीलों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। करीब 30 वकील समालखा बार में वोटिग करने के लिए यहां से अनुमति ले चुके हैं। इसके साथ ही दो नए नाम जोड़े गए हैं। अब लगभग 1360 वकील 91वां प्रधान चुनेंगे। शुक्रवार सुबह 9 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

गौरतलब है कि 5 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 1456 वकीलों के नाम मतदाता सूची में शामिल थे। रिटर्निग अधिकारी प्रेम सिंह दुहन ने बताया कि 66 ऐसे वकीलों के नाम काटे गए हैं, जिनका पंजीकरण बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ में नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली से था। वाट्सएप के जरिए नाम काटे जाने का नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पहले दो कैमरों से वीडियोग्राफी कराने का प्लान था, लेकिन पारदर्शिता के लिए कमेटी ने चार कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। हार्ड डिस्क में कैद चुनाव प्रक्रिया का पूरा डाटा स्टेट बार काउंसिल को भेजा जाएगा। कोई प्रत्याशी नियमों का उल्लंघन करते हुए कैमरे में कैद हुआ तो उनका पर्चा निरस्त कर दिया जाएगा। मतदान के लिए मुहर बनवा ली गई हैं।

सभी प्रत्याशियों को दो-दो एजेंटों के नाम देने थे, आज अंतिम दिन

सहायक रिटर्निग अधिकारी एडवोकेट मधुर कटारिया ने 30 वकीलों के समालखा में मतदान करने और मतदाता सूची में दो नए नाम जुड़ने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब लगभग 1360 वकील मतदान करेंगे।

ये हैं मैदान में

अध्यक्ष पद : एडवोकेट शेर सिंह खर्ब, सुनील भारद्वाज और सतिद्र सिंह।

उपाध्यक्ष पद : आनंद दहिया और अनिल सिगला।

सचिव पद : गुरविद्र सिंह विर्क और नवीन सिंह कंधोल।

संयुक्त सचिव पद : रजनी देवी और नरेंद्र बजाज।

chat bot
आपका साथी