प्रधान सचिव निगम आयुक्तों की आज करनाल में लेंगे हाईटेक क्लास

जागरण संवाददाता, पानीपत : स्मार्ट सिटी के लिए प्रदेशभर में सर्वे का कार्य शुरू होने से पहले प्रधान स

By Edited By: Publish:Tue, 07 Jul 2015 01:14 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2015 01:14 AM (IST)
प्रधान सचिव निगम आयुक्तों की आज करनाल में लेंगे हाईटेक क्लास

जागरण संवाददाता, पानीपत : स्मार्ट सिटी के लिए प्रदेशभर में सर्वे का कार्य शुरू होने से पहले प्रधान सचिव निगम आयुक्तों की हाईटेक क्लास लेंगे। क्लास में प्रदेश के पानीपत, रोहतक, करनाल, अंबाला, हिसार, पंचकूला, फरीदाबाद और गुड़गांव के निगम आयुक्त भाग लेंगे। अल्प नोटिस पर क्लास में शामिल होने की सूचना के कारण सोमवार को दिनभर पानीपत हो या करनाल प्रदेश के सभी निगम आयुक्त क्लास में शामिल होने से पूर्व होम वर्क की तैयारी में जुटी रहे।

क्लास में शामिल होने वाले सभी निगम आयुक्तों से अपने-अपने क्षेत्र के सात सूत्री विषय पर 10 से 15 मिनट का पावर प्वांइट प्रजेंटेशन तैयार कर लाने को कहा गया है। इसके तहत उन्हें निगम में जन्म मृत्यु को आधार कार्ड से लिंक करने की स्थिति से लेकर बेसहारा पशुओं के लिए चलाए गए अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देनी है। इसके अतिरिक्त निगम आयुक्त को विकास कार्यो का लेखा जोखा भी प्रस्तुत करते हुए कहा शहर में चल रहे योजनाओं के बारे में विस्तार से बताना है।

chat bot
आपका साथी