आर्य समाज का वृष्टि यज्ञ शुरू

By Edited By: Publish:Sat, 02 Aug 2014 01:10 AM (IST) Updated:Sat, 02 Aug 2014 01:10 AM (IST)
आर्य समाज का वृष्टि यज्ञ शुरू

पानीपत : मॉडल टाउन स्थित महिला आर्य समाज मंदिर में शुक्रवार से वृष्टि यज्ञ शुरू हुआ। महिलाओं व पुरुषों ने यज्ञ में आहूतियां डाली। यह जानकारी प्रधान इंद्र मोहन आहुजा ने दी। उन्होंने बताया कि आचार्य संजीव वेदालंकार, राजकुमार शर्मा, संजय शास्त्री, व ब्रह्माचारी नंदकिशोर ने मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न करवाया। स्वामी श्रद्धानंद ने कहा कि जिस कामना को लेकर कोई भी व्यक्ति अहंकार को छोड़कर को छोड़कर श्रद्धा विश्वास व आस्था से कार्य करता है अति शुभ फलदायी होती है। ये वृष्टि यज्ञ जन कल्याण की भावना को लेकर वसुंधरा को हरा भरा बनाने के लिए किया जा रहा है। खूब बारिश हो जिससे धरती मां की प्यास बुझे। अन्न जल की कमी न हो। वायु सुगंध से भर कर प्रदूषण रहित हो जाए। इस अवसर पर प्रेम बतरा, शेखर दुआ, जगदीश चोपड़ा, अंजू गेरा, इंद्र गेरा, कांता, चुन्नी लाल नागपाल, चमनलाल आर्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी