संघ का नियम, न किसी से दोस्ती, न किसी से बैर : मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संघ का नियम है न किसी से दोस्ती न किसी से बैर।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 09:00 PM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 09:04 PM (IST)
संघ का नियम, न किसी से दोस्ती, न किसी से बैर : मनोहर लाल
संघ का नियम, न किसी से दोस्ती, न किसी से बैर : मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संघ का नियम है न किसी से दोस्ती, न किसी से बैर। काम से पहचान होती है, कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री बनेंगे, शायद पीएम मोदी ने भी सोचा नहीं होगा कि वह प्रधानमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट के सम्मान में शुक्रवार को सेक्टर-1 जैनेंद्र गुरुकुल के ऑडिटोरियम में आयोजित विदाई समारोह में बोल रहे थे। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया, खेलमंत्री संदीप सिंह, कमलेश ढांडा भी मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलन के बाद समारोह की शुरुआत हुई। सुरेश भट्ट के कार्यकाल की सभी वक्ताओं ने सराहना की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संगठन मंत्री का काम सबसे चुनौतीपूर्ण है। मैं आठ साल तक प्रदेश भाजपा का संगठन मंत्री रहा और मुझे लगता था कि मेरा ही कार्यकाल ही सबसे बड़ा होगा, लेकिन आज मुझे खुशी है कि सुरेश भट्ट का कार्यकाल 10 वर्ष तक हरियाणा में रहा था। इस दौरान भाजपा ने काफी कुछ पाया और संगठन को आगे बढ़ाने में सभी भरसक प्रयास किए। सुरेश भट्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन व पार्टी को बेहद मजबूत किया। इसी का परिणाम है कि प्रदेश की जनता ने लगातार दो बार भाजपा की सरकार बनाकर सेवा का अवसर प्रदान किया। दिग्गज भाजपा नेताओं ने सफल कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी और उत्तराखंड में उनके आगामी कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। भाजपा संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने हरियाणा में 10 वर्ष के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी को जो सफलता मिली उसका श्रेय समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। हरियाणा में जो सफलता मिली वो उनकी या किसी एक की नहीं है। हरियाणा में सरकार बनी तो इसके पीछे कार्यकर्ता हैं। संगठन मंत्री अकेला कुछ नहीं कर सकता। सुरेश भट्ट ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि हरियाणा में हमने अभी उत्तम किया है, लेकिन सर्वोत्तम करने के लिए बहुत कुछ करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि हमें यही सिखाया गया है कि हर शख्स को उसके गुण-अवगुण के साथ स्वीकार करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी उनके कार्यकाल में हुए संगठनात्मक कार्यो की चर्चा की। धनखड़ ने संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन व पार्टी को बेहद मजबूत किया, इसी का परिणाम है कि प्रदेश की जनता ने लगातार दो बार भाजपा की सरकार बनाकर सेवा का अवसर प्रदान किया। समारोह में उपस्थित हम सब साक्षी हैं कि सुरेश जा रहे हैं, अगर रहते तो कोई तकलीफ न होती।सुरेश सब्जेक्टिव नहीं, ऑब्जेक्टिव हैं।

chat bot
आपका साथी