मनोहर मंत्रिमंडल से सर्राफ सहित दो की होगी छुट्टी, बनेंगे 3 नए मंत्री

हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल तय हो गया है। शुक्रवार को राजभवन में तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी तो वहीं दो मंत्रियों की छुट्टी भी होगी। जाने अंदरूनी समीकरण।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 21 Jul 2016 09:43 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jul 2016 09:14 AM (IST)
मनोहर मंत्रिमंडल से सर्राफ सहित दो की होगी छुट्टी, बनेंगे 3 नए मंत्री

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में तमाम अटकलों के बीच शुक्रवार को मनोहर कैबिनेट में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। करीब दो मंत्रियों की छुट्टी होगी तो तीन नए विधायकों को उनके स्थान पर काम करने का मौका मिलेगा। उल्लेखनीय है कि जागरण ने बहुत पहले ही मनोहर कैबिनेट में बदलाव की ख़बर दी थी। जिस पर आज मुहर लग गई।

भाजपा प्रभारी डा. अनिल जैन के मंत्रियों से वन टू वन मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अचानक कैबिनेट में बदलाव का फैसला लिया है। हरियाणा राजभवन और मुख्यमंत्री की ओर से बृहस्पतिवार को कुछ विधायकों के पास शुक्रवार राजभवन पहुंचने का संदेश पहुंचा है।

पढ़ें : मनोहर मंत्रिमंडल में हाेगा फेरबदल, कुछ के विभाग बदलेंगे व दो-तीन होंगे बाहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव के बाद हरियाणा की मनोहर कैबिनेट में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बार-बार इस बदलाव से इनकार कर रहे थे, लेकिन प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन के बुधवार को अचानक चंडीगढ़ पहुंचने तथा मंत्रियों से बातचीत के बाद बृहस्पतिवार को कैबिनेट में बदलाव का फैसला ले लिया गया है।

सर्राफ और यादव की होगी छुट्टी !

मनोहर कैबिनेट में सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री घनश्याम सर्राफ की मंत्रिमंडल से छुट्टी तय है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से फरीदाबाद के भाजपा विधायक विपुल गोयल और बावल के विधायक डा. बनवारी लाल को शुक्रवार को पांच बजे राजभवन पहुंचकर शपथ ग्रहण करने का संदेश मिला है।

पढ़ें : मनोहर कैबिनेट के चार मंत्री हाईकमान के निशाने पर

ताकि बना रहे संतुलन

वहीं, मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान जातीय समीकरणों का भी ध्यान रखने की कोशिश है। घनश्याम सर्राफ वैश्य विधायक हैं। उनके स्थान पर विपुल गोयल को एडजेस्ट कर जातीय संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत समर्थक बिक्रम सिंह यादव के स्थान पर राव समर्थक ही डा. बनवारी लाल को मनोहर कैबिनेट में लिया जा रहा है।

डा. बनवारी लाल राव इंद्रजीत की ही पसंद हैं। बिक्रम सिंह यादव के हटाने के पक्ष में राव नहीं थे, लेकिन उन्होंने यादव को हटाने की स्थिति में बनवारी लाल और अभय सिंह यादव में से किसी एक को कैबिनेट में जगह देने की पेशकश दी थी। रोहतक से भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। उनका मंत्री बनना तय है।

पढ़ें : बदलाव की अटकलों के बीच मंत्रियों से मिले प्रभारी अनिल जैन

विज, पंवार और कंबोज का बढ़ेगा कद
हरियाणा कैबिनेट के कुछ मंत्रियों को पावरफुल बनाया जाएगा तो कुछ के विभागों में फेरबदल संभव है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पावरफुल बनाने के साथ ही जिन मंत्रियों के पास अधिक विभाग हैं, उनका बोझ कम किया जा सकता है। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज की शक्तियां भी बढ़ाई जा सकती हैं।

बेदी पर नहीं आंच, मुख्यमंत्री काम से खुश

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अजीज माने जाने वाले अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पर किसी तरह की आंच नहीं है। उन्हें मनोहर कैबिनेट में बरकरार रखा जाएगा। बेदी के कामकाज से मुख्यमंत्री खुश हैं।

हरियाणा की राजनीतिक हलचल की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी