इस बार हरियाणा में अलग अंदाज में मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस, गांवों तक जश्न

इस बार हरियाणा में गणतंत्र दिवस अलग अंदाज में मनाया जा रहा है। राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी अंबाला और सीएम मनोहर लाल रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 25 Jan 2018 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jan 2018 11:09 AM (IST)
इस बार हरियाणा में अलग अंदाज में मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस, गांवों तक जश्न
इस बार हरियाणा में अलग अंदाज में मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस, गांवों तक जश्न

जेएनएन चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस इस बार हरियाणा में अलग अंदाज में मनाया जा रहा है। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी अंबाला और सीएम मनोहर लाल रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे। गांवों में सरपंच तिरंगा फहराकर युवाओं को गांव के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा के बारे में बताएंगे। इसके अलावा तमाम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और गिरिजाघरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराता दिखेगा।

राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी अंबाला और सीएम मनोहर लाल रोहतक में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री रोहतक के बाद भिवानी के रोहतान गांव में भी तिरंगा फहराएंगे। शाम को चंडीगढ़ स्थित राजभवन में एट होम होगा। इसमें सीएम के साथ तमाम मंत्री नजर आएंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार देर शाम को राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने ऑल इंडिया रेडियो पर जनता के नाम संदेश दिया। शुक्रवार को राज्यपाल सुबह 8:42 पर दूरदर्शन पर आमजन को संबोधित करेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित कई मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने आमजन को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: फिल्म पद्मावत विवादः करणी सेना के प्रमुख नेता अम्मू हिरासत में

किस जिले में कौन फहराएंगे तिरंगा

मुख्य अतिथि      जिला

1. विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल      हिसार

2. विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव  भिवानी

3. शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा       गुरुग्राम

4. वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु       पानीपत

5. कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़    रेवाड़ी

6. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज      कुरुक्षेत्र

7. पीडब्ल्यूडी मंत्री नरबीर सिंह    करनाल

8. स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन    झज्जर

9. परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार   कैथल

10. उद्योग मंत्री विपुल गोयल        सिरसा

11. सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर    फरीदाबाद

12. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी    नूंह

13. खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज   जींद

14. जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री बनवारी लाल    चरखी दादरी

15. खान एवं भू-विज्ञान राज्य मंत्री नायब सिंह   यमुनानगर

16. मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता                 सोनीपत

इसके अलावा, पंचकूला में अंबाला के मंडल आयुक्त विवेक जोशी, पलवल में फरीदाबाद की मंडल आयुक्त जी अनुपमा, महेंद्रगढ़ में गुरुग्राम के मंडल आयुक्त डी सुरेश और फतेहाबाद में हिसार के मंडल आयुक्तराजीव रंजन राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उपमंडल मुख्यालयों पर एसडीएम और तहसील मुख्यालयों पर तहसीलदार ध्वजारोहण करेंगे।

यह भी पढ़ें: जाट संगठन फिर दी आंदोलन की तैयारी में, 18 फरवरी से भरेंगे हुंकार

chat bot
आपका साथी