एसएन यौन शोषण मामला : कोर्ट ने खारिज की महिला की याचिका

चंडीगढ़ : हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एसएन राय पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की अर्जी को चंडीगढ़ जिला अदालत ने ख़ारिज कर दी। महिला ने चंडीगढ़ पुलिस पर उसकी शिकायत पर एफआइआर नहीं दर्ज करने का आराेप लगाया था। चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले की जांच चल रही है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 21 May 2015 05:11 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2015 06:17 PM (IST)
एसएन यौन शोषण मामला :  कोर्ट ने खारिज की महिला की याचिका

चंडीगढ़ : हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एसएन राय पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की अर्जी को चंडीगढ़ जिला अदालत ने ख़ारिज कर दी। महिला ने चंडीगढ़ पुलिस पर उसकी शिकायत पर एफआइआर नहीं दर्ज करने का आराेप लगाया था। चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले की जांच चल रही है।

महिला की याचिका पर अदालत ने पिछले दिनों चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बृहस्पतिवार को चडीगढ़ पुलिस ने अदालत के समक्ष अपना जवाब पेश किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है।

इस पर जिला अदालत ने संतुष्टि दिखाते हुए आरोप लगाने वाली महिला की अर्जी को खारिज कर दिया। पिछले दिनाें महिला द्वारा एसएन राय पर यौन शोषण का आराेप लगाए जाने से हरियाणा में हंगामा मच गया था।

यह था पूरा मामला

पिछले दिनों पंचकूला की इस महिला एसएन राय पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद हरियाणा सरकार ने स्थानीय निकाय में अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन राय को लंबी छुट्टी पर भेज दिया था। महिला ने हरियाणा पुलिस पर मामले में टाल-मटोल करने का आराेप लगाया तो हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने चंडीगढ़ पुलिस से जांच की सिफारिश की।

महिला ने चंडीगढ़ के आईजी आरपी उपाध्याय को शिकायत देकर एफआईआर करने की मांग की। इससे पहले हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (क्राइम) केपी सिंह जांच कर रहे थे। महिला ने मुख्य सचिव को भी पत्र लिखकर कहा था कि उसे हरियाणा पुलिस पर भरोसा नहीं। महिला ने चंडीगढ़ के आईजी को शिकायत के साथ वीडियो क्लिप भी सौंपी। महिला का आरोप है कि 2 फरवरी, 2015 को रॉय ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

वीडियो में महिला के साथ डांस कर रहे हैं अफसर
महिला की ओर से पुलिस को सौंपी गयी 19 मिनट 26 सेकेंड की वीडियो क्लिप में राय और महिला सहज रूप से डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में आवाज नहीं है। लगता है कि वीडियो कैमरा टीवी के आसपास लगाया हुआ था। वीडियो 2 फरवरी, 2015 शाम 7 बजे के बाद का है। आईएएस अफसर ड्रेसिंग टेबल के पास सोफे पर बैठे हुए दिख रहे हैं। महिला उन्हें एक गिलास देती है लेकिन वह नहीं लेते।

7 बजकर 47 मिनट 22 सेकेंड तक दोनों बात करते नज़र आ रहे हैं। इसके बाद आईएएस बैड से एक बैग उठाकर महिला के साथ कमरे से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 7 बजकर 49 मिनट 42 सेकेंड पर महिला अकेली कुछ तेजी में कमरे की ओर आती नज़र आई। थोड़ी देर बाद लाइट बंद करके निकल गई।

chat bot
आपका साथी