अशोक तंवर की विदाई लगभग तय, सैलजा को मिल सकती है कमान

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा हरियाणा कांग्रेस की नई अध्यक्ष हो सकती हैैं। राहुल गांधी के विदेश से वापस आते ही हरियाणा में यह फेरबदल संभव है।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Wed, 13 Sep 2017 02:38 PM (IST) Updated:Wed, 13 Sep 2017 02:38 PM (IST)
अशोक तंवर की विदाई लगभग तय, सैलजा को मिल सकती है कमान
अशोक तंवर की विदाई लगभग तय, सैलजा को मिल सकती है कमान

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर को हटाने के लिए हुड्डा और सैलजा खेमे ने हाथ मिला लिए हैैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद कु. सैलजा हरियाणा कांग्रेस की नई अध्यक्ष हो सकती हैैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद हुड्डा को दिया जा सकता है। हालांकि कई विधायक हुड्डा को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की जिद पर अड़े हैैं। राहुल गांधी के विदेश से वापस आते ही हरियाणा में यह फेरबदल संभव है।

हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को हटाने की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मांग को नजरअंदाज कर दिए जाने के बाद संभावना जताई जा रही थी कि हरियाणा में भी बदलाव नहीं होगा। बदलाव के कयास के बीच हुड्डा, तंवर, किरण और कुलदीप बारी-बारी से राहुल गांधी से मिल चुके हैैं। हुड्डा खेमे ने तंवर को हटाने के लिए कांग्रेस हाईकमान पर भारी दबाव बनाया, जिसके बाद कु. सैलजा और हुड्डा खेमे के हाथ मिलाने की चर्चाएं तेज हो गई।

यह भी पढ़ें: यशपाल मलिक बोले, शहीद युवाओं के नाम पर अपने परिवार चला रहे कुछ जाट नेता

शुरू में हुड्डा और सैलजा गुट एक ही थे, लेकिन बाद में सैलजा ने तंवर की पीठ पर हाथ रख दिया। तंवर और सैलजा दोनों दलित हैैं। हुड्डा खेमे के दबाव के कारण तंवर को हटाकर सैलजा को ही अध्यक्ष पद दिया जा सकता है। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी और हुड्डा दोनों जाट हैैं। लिहाजा जाट को हटाकर जाट के खाते में ही यह पद दिया जा सकता है।

कांग्रेस हाईकमान ने वर्ष 2014 में पार्टी की कमान अशोक तंवर को सौंपी थी। अशोक तंवर अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान मजबूत संगठन खड़ा करने में विफल रहे हैं। हालांकि तंवर इससे इनकार करते हैैं और आरोप लगाते हैैं कि विरोधियों ने हमेशा उनके काम में अडंगे डाले हैैं।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा, डेरे के 10 हजार अनुयायियों की खुदकुशी कराने की थी तैयारी

chat bot
आपका साथी