विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, साथ ले जाने की कोशिश

By JagranEdited By:
Published: Sat, 27 Jul 2019 09:27 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 06:42 AM (IST)

पिजौर की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश ले जाने की कोशिश और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, साथ ले जाने की कोशिश
शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, साथ ले जाने की कोशिश

जासं, पंचकूला : पिजौर की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश ले जाने की कोशिश और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिजौर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी पिजौर के एक स्कूल की छात्रा है। बेटी को काफी समय से एक समुदाय विशेष का युवक परेशान कर रहा था। शनिवार को उसने बेटी को भगाने की कोशिश की। आरोपित उसके साथ दुष्कर्म भी कर चुका है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 376, 363, 366ए, 511 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

लड़की के परिवार के मुताबिक पीड़िता पिछले कई दिनों से परेशान रहती थी। कई बार पूछने पर उसने बताया कि आरोपित उसे तंग कर रहा है। आरोपित शादी का झांसा देकर उसे साथ ले जाने की बात कहता था। लड़के का नाम समीर वह पिंजौर का ही निवासी है। वह पीड़िता को शादी का झांसा देकर कालका स्थित होटल के पास ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसे धमकी दे रहा था। शनिवार को आरोपित पीड़िता को बहला-फुसला कर ले जा रहा था। मगर वह नाकाम रहा, क्योंकि पीड़िता के भाई ने अपनी बहन को पकड़ लिया और उसे घर ले आया।

महिला थाना प्रभारी अजीत कुमार के मुताबिक 15वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच लव जेहाद के एंगल पर भी की जा रही है। हालांकि अभी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।