जेल लौटने से पहले इनेलो के कील-कांटे दुरुस्त कर रहे आेमप्रकाश चौटाला

इनेलो प्रधान आेमप्रकाश चौटाला जेल लौटने से पहले पार्टी के कील कांटे निकालने में जुटे हैं। इसके साथ ही संकेत हैं कि वह परिवार के विवाद के हल के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 08:38 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 09:14 AM (IST)
जेल लौटने से पहले इनेलो के कील-कांटे दुरुस्त कर रहे आेमप्रकाश चौटाला
जेल लौटने से पहले इनेलो के कील-कांटे दुरुस्त कर रहे आेमप्रकाश चौटाला

जेएनएन, चंडीगढ़। चौटाला परिवार में कलह और खींचतान में सख्‍ती दिखाने के बाद इनेलाे सुप्रीमो अोमप्रकाश चौटाला पार्टी को दुरुस्‍त करने में जुटे हैं। वह 18 अक्‍टूबर को जेल लौटेंगे, लेकिन इससे पहले पार्टी के सारे कील-कांटे निकाल देना चाहते हैं। इसके साथ ही संकेत हैं कि वह परिवार में सब कुछ ठीक करने में भी लगे हुए हैं। इस क्रम में अभय चौटाला को मजबूत करने के संग-संग वह सांसद पोते दुष्‍यंत चौटाला से भी दिल्‍ली में मुलाकात कर सकते हैं। वह पूरे मामले पर जेल में बड़े बेटे अजय चाैटाला से भी बात करेंगे। दोनों भाइयों अभय और अजय चौटाला की भी जल्‍द ही मुलाकात हाे सकती है।

दिल्ली में दुष्यंत की मुलाकात संभव, जेल में अजय और बड़े चौटाला के बीच होगी चर्चा 

हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल इनेलो में चल रही पारिवारिक खींचतान पर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस की पैनी निगाह है। फरलो पर चल रहे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला जेल जाने से पहले संगठन के कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटे हुए हैैं। उनके कड़े फैसलों पर भाजपा और कांग्रेस भले ही राजनीतिक नुकसान के दावे कर रहे, लेकिन चौटाला की कार्रवाई से पार्टी में अनुशासन की नींव मजबूत होगी। चौटाला हरियाणा में 11 दिन बिताकर 18 अक्टूबर को वापस जेल जाने की तैयारी में हैं।

अभय चौटाला को उनकी पसंद की टीम प्रदान कर सौंपी नई जिम्मेदारी

तीन दिन चंडीगढ़ में रहकर चौटाला ने संगठन को पूरी तरह से बदल डाला। यहां उनके साथ विपक्ष के नेता अभय चौटाला भी मौजूद रहे। जींद में अस्पताल की शुरुआत करने के बाद चौटाला अब दो दिन दिल्ली में रहेंगे। अपने समर्थकों की नब्ज टटोल चुके दुष्यंत चौटाला की दिल्ली में अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात संभव है। हालांकि दुष्यंत सोमवार को हिसार में अपने समर्थकों के बीच रहे। दादा-पोते की इस मुलाकात के दौरान दिग्विजय के मौजूद रहने की संभावना कम है। इसकी अहम वजह दिग्विजय का गरम मिजाज बताया जा रहा है।

दुष्यंत चौटाला को अपने पिता अजय सिंह चौटाला की तरह नरम मिजाज का नेता माना जाता है। अपने समर्थकों के बीच दिल्ली में उन्होंने जिस तरह ओमप्रकाश चौटाला के प्रति सम्मान के भाव दिखाए, उसे देखकर लग रहा कि पिता अजय चौटाला से सलाह मशविरा किए बिना दुष्यंत कोई नया राजनीतिक कदम नहीं उठाएंगे। चौटाला के वापस जेल जाने के बाद उनकी अजय सिंह चौटाला के साथ बातचीत होगी।

आेमप्रकाश अजय चौटाला जेल से बाहर आने के बाद अपने बेटों को किसी तरह के उग्र तेवर अपनाने की सलाह देंगे, इसकी संभावना बिल्कुल भी नहीं है। ओमप्रकाश चौटाला के जींद दौरे के दौरान कार्यकर्ता इस बात को प्रमुखता से उठा चुके कि राज बनाने के लिए परिवार में किसी तरह की फूट को बढऩे न दिया जाए। अजय चौटाला दीपावली के आसपास जेल से बाहर आएंगे।

--------

अभय चौटाला और अशोक अरोड़ा की टीम में काडर बेस कार्यकर्ता

 इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने सोमवार को प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की है। इनमें पार्टी के काडर बेस कार्यकर्ता और नेताओं को शामिल किया गया है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व वाली टीम में पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, राजबीर बराड़ा, मामू राम गोंदर, सुभाष चौधरी, जगदीश नैयर, रामफल कुंडू, रणबीर मंदोला, अत्तर सिंह सैनी हांसी, बुटा सिंह कैथल, सूरजभान काजल जींद, विद्या बैनीवाल, कर्म सिंह डांगरा, वेद सिंह मलिक, मूला राम, दिलबाग सिंह और सरिता नारायण रोहतक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

इनेलो सुप्रीमो ने जारी की विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची, कई पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष भी शामिल

इनेलो के प्रांतीय प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय के अनुसार नफे सिंह राठी, सुरजीत सिंह सोंढा अंबाला, इंद्रजीत दहिया सोनीपत, कृष्ण राणा अंबाला, मक्खन सिंह लुबाणा अंबाला, दयानंद कुंडू जींद, एडवोकेट रणबीर दहिया सोनीपत, पूर्व एचपीएससी मेंबर आरएस हुड्डा रोहतक, पूर्व चेयरमैन इंद्र सिंह ढुल रोहतक, शम्मी सोंढा अंबाला, रमेश दहिया गुरुग्राम, मेजर उमराव सिंह शेरगिल अंबाला और प्रहलाद शर्मा कुरुक्षेत्र को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

शिव कुमार गुप्ता गुरुग्राम, पन्ना लाल जैन रोहतक, भाना राम सैनी नारनौल, धर्मपाल छोत कैथल, मनोज कंबोज करनाल, राजपाल माजरा कैथल, सुरेंद्र नैन नरवाना, पूर्व वीसी अविनाश चावला जींद और किरपाल सिंह अरोड़ा अंबाला कैंट के नाम भी विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में शामिल है।

जयभगवान कश्यप करनाल, कुलदीप मलिक सोनीपत, तूही राम भारद्वाज पलवल, ओमप्रकाश हथीरा कुरुक्षेत्र, राजेंद्र गोयल पानीपत, स. बलदेव सिंह वडै़च कुरुक्षेत्र, सुभाष चंद चेयरमैन रादौर, एडवोकेट कृष्ण मलिक सोनीपत, जयपाल पुनिया करनाल, धर्मवीर फौजी बहादुरगढ़, ओम पहलवान बहादुरगढ़, गिरिराज सिंह डागर पलवल, जोध सिंह वालिया फरीदाबाद, विक्रम चक्रपाणी पेहवा और पूर्व सरपंच रामफल मलिक कैथल को भी अभय चौटाला व अशोक अरोड़ा की टीम में शामिल किया गया है।

इनेलो प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय के अनुसार, राजा राम फरीदाबाद, पूर्व एचपीएससी मेंबर सुरेश कंसल कुरुक्षेत्र, रवींद्र बतौड़ पंचकूला, नित्यनंद, रिटायर्ड एक्सईएन आरडी मालड़ा फरीदाबाद, अशोक गोयल (लिल्लू) जींद, जयप्रकाश कंबोज करनाल, शशिकांत कौशिक पानीपत, हेमराज जागलान पानीपत, रामकुमार सहरावत पानीपत, महंत सतीश दास महम, डॉ. कृष्ण मिढ्ढा जींद, कंवर सिंह कलमाड़ी महेंद्रगढ़ और कृष्ण गोपाल त्यागी गन्नौर को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी