पंजाब विधानसभा के संयुक्त अधिवेशन में शामिल होंगे हरियाणा के विधायक

श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पंजाब विधानसभा में बुधवार को आयोजित होने वाले अधिवेशन में हरियाणा के विधायक भी शामिल होंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 08:14 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 08:55 AM (IST)
पंजाब विधानसभा के संयुक्त अधिवेशन में शामिल होंगे हरियाणा के विधायक
पंजाब विधानसभा के संयुक्त अधिवेशन में शामिल होंगे हरियाणा के विधायक

जेएनएन, चंडीगढ़। श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पंजाब विधानसभा में बुधवार को आयोजित होने वाले अधिवेशन में हरियाणा के विधायक भी शामिल होंगे। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने हरियाणा के विधायकों को इस संयुक्त अधिवेशन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इस निमंत्रण की विधानसभा में जानकारी दी। पंजाब विधानसभा की ओर से प्रत्येक विधायक के नाम अलग से भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है। हरियाणा के विधायकों ने पंजाब की मेजबानी में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंजाब विधानसभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम बुधवार सुबह पौने 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इसके बाद पंजाब व हरियाणा के विधायकों के लिए लंगर का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंजाब के विस अध्यक्ष को पत्र भेजकर कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी है।

पंजाब सरकार की ओर से 4 से 12 नवंबर तक राज्य स्तर पर गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व सुल्तानपुर लोधी में मनाया जा रहा है। 5 नवंबर को सुबह साढ़े 11 बजे से सुल्तानपुर लोधी में श्री सहज पाठ की शुरूआत होगी। यह कार्यक्रम पूरे एक सप्ताह चलेंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी