हरियाणा के डीजीपी बने रहेंगे मनोज यादव, मनो‍हरलाल सरकार ने एक्‍टेेंशन देने का किया फैसला

हरियाणा के डीजीपी पद पर मनोज यादव बने रहेंगे। हरियाणा की मनोहरलाल सरकार ने मनोज यादव को डीजीपी के पद पर सेवा विस्‍तार देने का फैसला किया है। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने उनको सेवा विस्‍तार देने को मंजूरी दे दी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 08:03 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 08:03 AM (IST)
हरियाणा के डीजीपी बने रहेंगे मनोज यादव, मनो‍हरलाल सरकार ने एक्‍टेेंशन देने का किया फैसला
हरियाणा के डीजीपी मनाेज यादव और मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) मनोज यादव अपने पद पर बने रहेंगे। मनोज यादव न तो केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर जा रहे हैं और न ही उन्हें डीजीपी के पद पर दोबारा सेवा विस्तार देने के लिए किसी कानून में संशोधन की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट की रुलिंग है कि डीजीपी का कार्यकाल कम से कम दो साल का होना चाहिए। यह अधिकतम कितना भी हो सकता है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने मनोज यादव को डीजीपी पद पर सेवा विस्‍तार देगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी मनोज यादव के डीजीपी पद पर सेवा विस्तार को मंजूरी

हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट की रुलिंग के आधार पर मौजूदा डीजीपी मनोज यादव को इस पद पर सेवा विस्तार देने जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विश्वासपात्र मनोज यादव 1988 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले मनोज यादव केंद्र सरकार में भी कई सालों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Amazing: हरियाणा के गांव में आटा चक्की चलाने वाले का पुत्र बना न्यूक्लीयर साइंटिस्ट

तमाम तरह की अटकलों पर विराम, सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के आधार पर मिलेगा यादव को लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे के एक बड़े अधिकारी की पसंद मनोज यादव ने हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी भरोसा जीता है। हालांकि गृह मंत्री अनिल विज के साथ उनके संबंध बहुत मधुर नहीं हैं, लेकिन यादव उनका भी कोई आदेश नहीं टालते। इसी साल फरवरी में मनोज यादव का डीजीपी के पद पर दो साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। अटकलें लगाई जा रही थी कि अब मनोज यादव को बदल दिया जाएगा और अनिल विज की पसंद के किसी अधिकारी को इस पद पर तैनात किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के कैप्टन वरुण शुरू करेंगे देश की पहली एयर टैक्सी, हिसार से होगी शुरुआत, जानें किराया

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मनोज यादव को इसी पद पर बरकरार रखने के लिए गृह सचिव राजीव अरोड़ा को निर्देशिक कर दिया है। विज चूंकि अपने अंबाला निवास पर आराम कर रहे हैं, लिहाजा उनको भी भरोसे में लिया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार मनोज यादव के इसी पद पर बने रहने संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर की औपचारिकताएं किसी भी समय पूरी हो सकती हैं। मौखिक तौर पर पूरी सहमति बन चुकी है। डीजीपी रैंक के अधिकारी एसएस देसवाल, के सेल्वराज और केके सिंधु डीजीपी मनोज यादव से सीनियर हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana Government Recruitment: हरियाणा में सरकारी नौकरियों में हाेगी बंपर भर्ती, कर्मचारियों काे भी मिलेगी पदोन्‍नति


 हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी