हरियाणा में मनोहर और धनखड़ की जोड़ी को मिलेगा खुलकर काम करने का मौका

भाजपा नेतृत्‍व हरियाणा में मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और प्रदेश पार्टी अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को काम करने की खुली छूट देगा। दोनों की जोड़ी काे सरकार और संगठन में काम करने का पूरा अधिकार होगा। इसके साथ ही हाईकमान राष्‍ट्रीय टीेम में हरियाणा के नेताओं की दावेदारी खारिज कर दी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 09:27 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 09:27 PM (IST)
हरियाणा में मनोहर और धनखड़ की जोड़ी को मिलेगा खुलकर काम करने का मौका
हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल।

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा में सरकार और संगठन में भाजपा आलाकमान मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष ओम्रपकाश धनखड़ काे खुली छूट देगा। इसके साथ ही भाजपा की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इससे पहले राज्य से पूर्व सांसद डाॅ. सुधा यादव राष्ट्रीय सचिव थीं। डाॅ. सुधा यादव फिलहाल पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश धनखड़ की ताजपोशी के बाद यह माना जा रहा था कि हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को राष्ट्रीय टीम में अवश्य स्थान मिलेगा।

भाजपा हाईकमान ने राष्ट्रीय टीम में हरियाणा के प्रमुख नेताओं की दावेदारी की खारिज

कैप्टन अभिमन्यु हालांकि अब भी पंजाब भाजपा के सहप्रभारी हैं और इससे पहले वह पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं। कैप्टन अभिमन्‍यु के अलावा हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, सांसद नायब सैनी,संजय भाटिया के नाम भी राष्ट्रीय टीम के लिए बताए जा रहे थे। अब जब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम घोषित कर दी है तो इसमें हरियाणा से दावेदारी कर रहे किसी नेता को स्थान नहीं मिला है।

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की थी सशक्त दावेदारी

राजनीतिक रूप से इसके मायने यह भी देखे जा रहे हैं कि पार्टी हाईकमान हरियाणा में नए अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी को खुलकर काम करने का मौका दे दिया है। यही कारण है कि पार्टी हाईकमान ने हरियाणा के प्रमुख नेताओं की दावेदारी खारिज कर दी है।

प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल पार्टी हाईकमान से यही चाहते थे कि उन्हेंं दूसरे कार्यकाल में संगठन की ऐसी टीम मिले जिससे पार्टी और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बरकरार रहे। मनोहर सरकार पार्ट-एक के दौरान मुख्यमंत्री को प्रदेश प्रभारी से लेकर अपने मंत्रिमंडल के तीन सहयोगियों से भी अनेक बार चुनौतियां मिलती रहीं।

इन चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी सरकार के कामकाज के बूते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदार छवि के चलते ही राज्य में भाजपा को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का मौका मिला।

अब सबकी नजर नए प्रदेश प्रभारी पर रहेगी

हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. अनिल जैन को इस बार पार्टी की राष्ट्रीय टीम में स्थान नहीं मिला है।  अनिल जैन राज्यसभा सदस्य हैं और यह भी माना जा रहा है कि उन्हेंं केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिल जाए, क्योंकि भाजपा की राष्ट्रीय टीम घोषित होने के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार भी होना है।

संगठन की राष्ट्रीय टीम में नहीं होने के कारण अब डाॅ. अनिल जैन की जगह कोई नया प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। नए प्रभारी को लेकर अभी से कयास शुरू हो गए हैं। नए प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और दुष्यंत कुमार गौतम के नाम सामने आ रहे हैं। दुष्यंत गौतम दिल्ली से अनुसूचित जाति के नेता हैं और हरियाणा से ही राज्यसभा के सदस्य हैं। प्रदेश प्रभारी के रूप में एक नाम राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव का भी लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पूरे पंजाब को मंडी में तब्‍दील करना चाहती है अमरिंदर सरकार, लेकिन कानून को लेकर उलझी

यह भी पढ़ें: अब पंजाब में कुत्‍ताें का डायलिसिस, उत्‍तर भारत के पहले Dog blood bank में कई अन्‍य सुविधाएं

यह भी पढ़ें:  कृषि विधेयकों को लेकर भ्रम में हरियाणा के किसान, एमएसपी पर चाहते हैं लिखित गारंंटी

यह भी पढ़ें: पंजाब के इस शख्‍स के पास है धर्मेंद्र की अनमोल धरोहर, किसी कीमत पर बेचने को तैयार नहीं

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी