भूपेंद्र सिंह हुड्डा की डिनर पार्टी में चुनावी हार-जीत का तड़का

बृहद मुंबई नगरपालिका के चुनाव के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनाव पर्यवेक्षक बनाए जाने की चर्चा है। इसके बाद हुड्डा ने डिनर पार्टी दी, जिसमें जमकर सियासत हुई।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 24 Jan 2017 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 24 Jan 2017 06:08 PM (IST)
भूपेंद्र सिंह हुड्डा की डिनर पार्टी में चुनावी हार-जीत का तड़का
भूपेंद्र सिंह हुड्डा की डिनर पार्टी में चुनावी हार-जीत का तड़का

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की डिनर पार्टी में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की हार-जीत का खूब तड़का लगा। विधानसभा चुनावों के सियासी समीकरणों के बीच बृहद मुंबई नगरपालिका के चुनाव पर भी डिनर पार्टी में चर्चा हुई। महाराष्ट्र की राजनीति में अहम माने जाने वाले बृहद मुंबई नगरपालिका के चुनाव को लेकर कांग्रेस में सिर फुटव्वल की स्थिति है। कांग्रेस हाईकमान ने हुड्डा को इस चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाकर पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।

बृहद मुंबई नगरपालिका के चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिलने के बाद हुड्डा ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। शाम करीब चार बजे के आसपास हुई इस मुलाकात के दौरान हरियाणा के सियासी माहौल पर भी बातचीत की गई। हुड्डा कांग्रेस उपाध्यक्ष से मुंबई नगरपालिका चुनाव पर मूल मंत्र लेकर मंगलवार को ही मुंबई के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: जाट अांदोलन: प्रशासनिक अफसरों की छ़ुट्टियां रद, मांगी अर्द्ध सैनिक बलों की 55 कपंनियां

डिनर पार्टी में खुद हुड्डा ने मुंबई नगरपालिका के लिए चुनाव के लिए मिली जिम्मेदारी की पुष्टि की है। इससे पहले हुड्डा हिमाचल कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नोटबंदी के खिलाफ शिमला में हुए प्रदर्शन में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। हिमाचल कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा रात को उनके साथ वापस चंडीगढ़ आए और डिनर पार्टी में थोड़ी देर के लिए शरीक हुए।

यह भी पढ़ें: आंदोलन पर जाट नेताओं में टकराव, मान व सांगवान का मलिक पर हमला
कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल, कुलदीप शर्मा, आनंद सिंह दांगी, उदयभान, जयतीर्थ दहिया, जयवीर वाल्मीकि, शकुंतला खटक, ललित नागर, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष फूलचंद मुलाना समेत कई नेता हुड्डा की डिनर पार्टी में शरीक हुए। एक आइएएस अधिकारी समेत दो अफसरों को भी इस पार्टी में देखा गया। नए साल के उपलक्ष्य में इसका आयोजन किया गया था।

हुड्डा ने औपचारिक बातचीत में कहा कि पंजाब में कांग्रेस की स्थिति बेहद मजबूत है। हालांकि वे वहां प्रचार के लिए नहीं जा रहे हैैं। हरियाणा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि लोगों का अविश्वास सरकार के प्रति लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रचार के लिए वे कांग्रेस हाईकमान के निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें फिलहाल मुंबई नगरपालिका चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढें: जाट आंदोलन: सरकार और आंदोलनकारियों में तनातनी, सहमी जनता

chat bot
आपका साथी