महिला एसपी संगीता कालिया फिर हुईं मंत्री अनिल विज के गुस्‍से का शिकार

हरियाणा की महिला पुलिस अधिकारी संगीता कालिया फिर मंत्री अनिल विज के गुस्‍से का शिकार हो गई हैं। उनका पानीपत के एसपी से भोंडसी में आइआरबी के कमांडेट पद पर तबादला कर दिया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 04 Jul 2018 04:31 PM (IST) Updated:Fri, 06 Jul 2018 09:00 PM (IST)
महिला एसपी संगीता कालिया फिर हुईं मंत्री अनिल विज के गुस्‍से का शिकार
महिला एसपी संगीता कालिया फिर हुईं मंत्री अनिल विज के गुस्‍से का शिकार

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा की महिला एसपी संगीता कालिया को  एक बार फिर राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज के गुस्‍से का शिकार हाेना पड़ा है। अनिल विज की शिकायत के बाद उनका एक बार फिर तबादला कर दिया गया है। संगीता कालिया का करीब सवा दो माह पहले की पानीपत तबादला हुआ था। उनकाे गुड़गांव के भोड़सी में आइआरबी का कमांडेंट बनाया गया है। इससे पहले करीब ढाई साल पहले विज से विवाद के कारण फतेहाबाद के  से उनका तबादला किया गया था।

बता दें कि संगीता पानीपत में जिला कष्‍ट निवारण समिति की बैठकों में नहीं आ रही थीं। अनिल विज पानीपत जिले के प्रभारी मंत्री हैं और इस नाते वह इस बैठक की अध्‍यक्षता करते हैं। महिला एसपी संगीता पिछले शुक्रवार को अायोजित जिला कष्‍ट निवारण समिति की बैठक में नहीं आईं। वह इससे पहले भी दो बैठकों में नहीं पहुंची थीं। इस पर अनिल विज गुस्‍सा हो गए आैर उन्‍होंने इस बारे में  मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल से संगीता कालिया की शिकायत की। दोनों के बीच विवाद काफी पुराना है। करीब ढ़ाई साल पहले फतेहाबाद में विज अौर महिला एसपी के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद काफी सुर्खियों में आ गया था और प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया था।

यह भी पढ़ें: सौदा कर अप्राकृतिक संबंध बनाए, 50 रुपये को लेकर हुअा विवाद तो ले ली जान

संगीता के तबादले का आदेश बुधवार को हरियाणा सरकार ने जारी किया दी। अनिल विज ने दो दिन पहले मुख्‍यमंद्त्री मनोहरलाल से उनकी शिकायत की थी। राज्य सरकार ने संगीता कालिया को भोंडसी में आइआरबी कमांडेंट के तौर पर नियुक्‍त किया है। संगीता का पानीपत में एसपी पद पर तबादला इसी साल 24 अप्रैल को किया गया था और उन्‍होंने 27 अप्रैल को कार्यभार संभाला था।

अनिल विज ने सीएम मनोहरलाल से सर्विस रूल्स के मुताबिक कार्रवाई की मांग की थी

विज ने सीएम से शिकायत करते हुए कहा था कि एक एसपी का तीन-तीन बार लगातार कष्ट निवारण की बैठक में नहीं आना बड़ी अनुशासनहीनता है। आइपीएस अधिकारी पर सरकार को सर्विस रूल्स के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए। बताया जाता है कि सीएम ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और संगीता कालिया पर सरकार की गाज गिर गई।

यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम की जेल में थी गैंगवार की तैयारी, कैदियों ने बनाए अनोखे ह‍थियार

कष्‍ट निवारण समिति की बैठक में महिला एसपी संगीता कालिया के नहीं आने से विज नाराज

बीते सप्ताह हुई पानीपत की कष्ट निवारण समिति की बैठक से ठीक एक दिन पहले कालिया अर्जेंट लीव लेते हुए अवकाश पर चली गई थीं। समझा जाता है कि फतेहाबाद में हुए विवाद के कारण महिला एसपी इन बैठकों से बच रही हैं। पहली बार जब विज की मीटिंग में संगीता कालिया  नहीं आई थी, तब दलील दी गई थी कि बैठक फिक्स होने से पहले ही संगीता कालिया ने छुट्टी ले रखी थी, लेकिन बाद की दो अन्‍य बैठकों में भी संगीता कालिया नहीं आईं तो मंत्री ने इसकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की।

यह भी पढ़ें: विज और महिला एसपी संगीता कालिया फिर आमने-सामने, मंत्री की बैठकों में नहीं आ रहीं

पानीपत में पिछले शुक्रवार को हुई जिला कष्‍ट निवारण समिति की बैठक विज ने एसपी संगीता कालिया का नहीं देखा तो उन्होंने एएसपी चंद्रमोहन से पूछा कि आपकी एसपी कहां हैं? वह पिछली मीटिंग में भी नहीं थी। कोई सूचना भी नहीं दी। एसपी का मीटिंग में आना जरूरी नहीं है क्या?

यह भी पढ़ें: अब महिला एसपी से भिड़े अनिल विज, मिला करारा जवाब

इसके बाद विज ने एक शिकायत में सुनते हुए एएसपी से कहा कि अब फरियादी को कैसे न्याय दिया जाए? आप लोग ठीक से काम करते नहीं हो। आपकी एसपी मीटिंग में आती नहीं। आखिर मैं किससे कहूं? इस पर एएसपी चंद्रमोहन ने बताया कि मैडम को जरूरी काम आ गया था। वह एक दिन की अर्जेंट लीव पर गई हैं। बैठक में राज्‍य के परिवहन मंत्री कृष्‍णलाल पंवार भी मौजूद थे।

पानीपत में कष्‍ट निवारण समिति की बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज और प‍रिवहन मंत्री कृष्‍णलाल पंवार।

ढ़ाई साल पहले ऐसे हुआ था विवाद

करीब ढ़ाई साल पहले 27 नवंबर 2015 को फतेहाबाद में कष्‍ट निवारण समिति की बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज महिला पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया पर सरेअाम बिफर पड़ेे थे। संगीता उस समय फतेहाबाद की एसपी थीं। मंत्री जी ने अपना रोब दिखाया तो संगीता ने भी उसी अंदाज में उनकी बात का विरोध किया।  इस दौरान उनके बीच तीखी कहासुनी हुई।

फतेहाबाद में करीब ढ़ाई साल पहले हुए विवाद के दौरान अनिल विज और एसपी संगीता कालिया।

विज के गेट आउट कहने का एसपी ने किया थ विरोध, कहा- सरकारी अफसर हूं, नहीं जाऊंगी

बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कर रहे थे। बैठक में जन शिकायतों की सुनवाई हो रही थी।  विवाद बढ़ गया और इससे हंगामे की स्थिति पैदा हाे गई। दोनों में कहासुनी बढ़ी तो तैश में आए स्वास्थ्य मंत्री ने एसपी से कहा-गेट आउट कहते हुए बैठक से निकल जाने को कह दिया। इस पर एसपी ने जवाब दिया- सरकारी ऑफिसर हूं, यहां से नहीं जाऊंगी। इस बात पर भड़के अनिल विज बैठक से उठकर चले गए। बैठक से जाते हुए विज ने कहा, जब तक यह एसपी यहां हैं, मैं किसी बैठक में नहीं आऊंगा।

फतेहाबाद में करीब ढ़ाई साल पहले हुए विवाद के दौरान अनिल विज और एसपी संगीता कालिया।

इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया और पूरे प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्मा गया। विरोधी दलों ने अनिल विज को निशाने पर ले लिया। विवाद के अगले ही दिन 28 नवंबर 2015 को संगीता कालिया का फतेहाबाद से तबादला कर दिया गया। संगीता कालिया को मानेसर स्थित चौथी आईआरबी का कमांडेंट बना दिया गया।

यह भी पढ़ें: महिला क्रिकेट कप्‍तान हरमनप्रीत कौर पर बड़ा खुलासा, गंवा सकती हैं DSP की नौकरी


संगीता कालिया सहित कुल आठ आइपीएस अफसरों का हुआ तबादल

हरियाणा सरकार ने संगीता कालिया सहित आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो गुरुग्र्राम के एसपी 2015 बैच के आइपीएस मनबीर सिंह पानीपत के नए एसपी होंगे।

इन आठ अधिकारियों के हुए तबादले-

अधिकारी  -             पुरानी पोस्टिंग  -        नई पोस्टिंग

1. केके मिश्रा - डीजी पुलिस मुख्यालय पंचकूला - डीजी मुख्यालय पंचकूला
2. पीके अग्रवाल - एडीजी मुख्यालय पंचकूला - एडीजी क्राइम
3. हरदीप सिंह दून - आइजी एचएपी मधुबन - आइजी प्रशासन (आइजी एचएपी मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार)
4. बी सतीश बालन - कमांडेंट प्रथम आइआरबी भोंडसी - डीआइजी एसटीएफ भोंडसी
5. संगीता कालिया - एसपी पानीपत - कमांडेंट प्रथम आइआरबी भोंडसी गुरुग्राम
6. मनबीर सिंह - एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो गुरुग्राम - एसपी पानीपत
7. प्रतीक्षा गोदारा - कमांडेंट थर्ड बटालियन एचएपी हिसार - एसपी हांसी
8. राजेश दुग्गल - एसपी रेवाड़ी  - कमाडेंट थर्ड बटालियन एचएपी हिसार का अतिरिक्त कार्यभार।

chat bot
आपका साथी