नॉलेज फेयर प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 में नॉलेज फेयर नाम से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

By Edited By: Publish:Sun, 22 Jan 2017 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jan 2017 05:44 PM (IST)
नॉलेज फेयर प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
नॉलेज फेयर प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, पंचकूला : डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 में नॉलेज फेयर नाम से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 5वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी कक्षाओं के लगभग 20 वर्ग थे, जिन्होंने 20 शीर्षक लिए हुए थे, जैसे जल, दूध, अंतरिक्ष, वृक्ष, भोजन, चाद, रंग, धरती, यातायात के साधन, कपड़े, मुद्रा, मानव, त्योहार, शुद्धता, तथ्य और आविष्कार आदि। सभी शीर्षकों को सभी विषयों के साथ संबंधित किया गया। अध्यापकों ने भी शीर्षक से संबंधित जानकारी दी।

प्रदर्शनी को देखने के लिए सत्य साई समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र धीर, लायंस क्लब के प्रधान केसी जैन और स्कूल के प्रधान कृष्ण स्वरूप पहुंचे। स्कूल की कोऑर्डिनेटर दीपिका भारद्वाज और सारिका मालिक ने अतिथियों का स्वागत किया। लायंस क्लब के प्रधान जैन ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को देखकर कहा कि इन बच्चों को देख कर नहीं लगता कि इन्होंने इसी वर्ष इस स्कूल में प्रवेश लिया है क्योंकि उनके अंग्रेजी बोलने का तरीका, उनका बात करने का तरीका उनकी उन्नति को दर्शाता है। स्कूल के डायरेक्टर बीबी गुप्ता और मुख्य अध्यापिका ऊषा गुप्ता ने बच्चों और साथ ही सभी अध्यापिकाओं के प्रयासों की सराहना की।

chat bot
आपका साथी