26 जनवरी से चलेगी कालका-शिमला के लिए नई ट्वॉय ट्रेन

सौरव बत्रा, कालका रेलवे विभाग द्वारा पर्यटकों को तोहफा देते हुए 26 जनवरी से रेल मोटर कार की जगह एक नई ट्वॉय ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन में छह कोच होंगे। एक कोच में 18 सीटें होंगी, जबकि रेल मोटर कार अपने आप में एक कोच ही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 12:08 AM (IST)
26 जनवरी से चलेगी कालका-शिमला के लिए नई ट्वॉय ट्रेन
26 जनवरी से चलेगी कालका-शिमला के लिए नई ट्वॉय ट्रेन

सौरव बत्रा, कालका

रेलवे विभाग द्वारा पर्यटकों को तोहफा देते हुए 26 जनवरी से रेल मोटर कार की जगह एक नई ट्वॉय ट्रेन चलाई जा रही है। इस ट्रेन में छह कोच होंगे। एक कोच में 18 सीटें होंगी, जबकि रेल मोटर कार अपने आप में एक कोच ही है। यह ट्रेन तीन माह के ट्रायल पर चलाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 52459 कालका से शिमला के लिए जाएगी, जबकि 52460 शिमला से कालका आएगी। इस ट्रेन में नए बनाए गए कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन के बाद कालका से शिमला के लिए चलने वाली ट्रेनों की संख्या 7 हो जाएगी। ट्रेन में लगने वाले तीन कोच में एसी की सुविधा होगी, जबकि गार्ड समेत तीन कोच नॉन एसी होंगे। कोच के अंदर वुडन वर्क किया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार यह ट्रेन भी 22.5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। इसकी अधिकतम गति 25 किमी प्रति घंटा होगी। आग से बचाव के लिए लगे हैं अग्निरोधक सिलेंडर

कोच के अंदर आग से बचाव के लिए अग्निरोधक सिलेंडर लगाए गए हैं। वहीं सिनरी के जरिए हैरिटेज ट्रैक को भी प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा कोच के अंदर डस्टबीन की सुविधा भी दी गई है। आरामदेह सफर के नई तरह की हैं सीटें

ट्रेन का अंदर से रंग बदला गया है। वहीं इसमें दी गई सीटों पर आरामदेह सफर के लिए कुशन दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन के सभी कोचों में ओपन एयर रेस्त्रां कोच व विस्टाडॉम की तरह वेस्टर्न टायलेट की भी सुविधा दी गई है। इस टायलेट में भी अलग से वॉश बेसिन दिया गया है। सुबह 5 बजे चलेगी कालका से

ट्रेन संख्या 52459 सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर कालका रेलवे स्टेशन से रवाना होकर करीब 5 घंटे में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर शिमला पहुंच जाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 52460 शाम 5 बजकर 25 मिनट पर शिमला से कालका के लिए निकलेगी और रात 10 बजकर 5 मिनट पर कालका पहुंचेगी। अभी तय नहीं हुआ है किराया

रेलवे सूत्रों के अनुसार अभी विभाग ने इस ट्रेन का किराया घोषित नहीं किया है, लेकिन नए कोच होने के चलते माना जा रहा है कि इसका किराया पहले चल रही ट्रेनों के किराए से अधिक होगा। 26 जनवरी से 25 अप्रैल तक चलेगी ट्रेन

विभाग द्वारा इस ट्रेन को 26 जनवरी से 25 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। फिलहाल ट्रायल के रूप में इसे चलाया जा रहा है। अगर ट्रायल सफल हुआ तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

कालका से शिमला के लिए नई ट्रेन चलाई जा रही है। इसके कोच मोडिफाइड हैं। इसमें नार्मल कोच से ज्यादा सुविधाएं हैं। फिल ट्रायल के तौर पर ट्रेन चलेगी, बाद में इसे रेगुलर किया जा सकता है।

हरि मोहन, वरिष्ठ डीसीएम अंबाला रेलवे मंडल

chat bot
आपका साथी