मानसून सत्र से एक दिन पहले दहिया ने दिया विधानसभा से इस्तीफा, बताया ये कारण...

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन पहले कांग्रेस के विधायक जयतीर्थ दहिया ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 01:06 PM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 05:44 PM (IST)
मानसून सत्र से एक दिन पहले दहिया ने दिया विधानसभा से इस्तीफा, बताया ये कारण...
मानसून सत्र से एक दिन पहले दहिया ने दिया विधानसभा से इस्तीफा, बताया ये कारण...

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन पहले कांग्रेस के विधायक जयतीर्थ दहिया ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंंवर के व्यवहार से नाखुश हैं। उन्होंने तंवर पर दिल्ली में हुई बैठक के बाद गाली देने का आरोप लगाया है।

सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र के विधायक दहिया ने कहा कि वह 4 जून को नई दिल्ली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंंवर द्वारा दी गई गाली से आहत थे। जब हाईकमान ने उनकी शिकायत के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वे यह इस्तीफा दे रहे हैं।

बता देंं जयतीर्थ दहिया के खिलाफ हाई कोर्ट में भी एक याचिका पर अंतिम निर्णय होना है, जिसमें माना जा रहा है कि उनके खिलाफ निर्णय भी आ सकता है, इसलिए माना जा रहा है कि राजनीतिक तौर पर एक रणनीति के तहत उन्होंने इस्तीफा दिया है। दाहिया राई विधानसभा क्षेत्र से मात्र तीन मतों के अंतर से चुनाव जीते थे। तीन वोट के मामूली अंतर से हारने वाले इनेलो उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह दहिया ने जयतीर्थ दहिया की जीत को चुनौती दी थी। मामले में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) और चुनाव से जुड़े तमाम रिकार्ड की सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की गई हैं। हाईकोर्ट में यह मामला 2014 से चल रहा है। अब मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर में खत्म होने वाला है तो हाईकोर्ट के फैसले पर सबकी निगाह टिक गई हैं। 

जयतीर्थ दहिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी विधायक हैं। कई मौकों पर वे हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के विरुद्ध मोर्चा खोलते रहे हैं। पिछली बैठक में तंवर और दहिया के बीच बहस तक हो गई थी। दहिया ने संकल्प ले रखा था कि जब तक हुड्डा दोबारा सीएम नहीं बनते, तब तक वे अपनी टोपी नहीं उतारेंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी