दो आइपीएस अफसर भारती व विर्क के विवाद पर जांच के आदेश

हरियाणा के दो आइपीएस अधिकारियों भारती अरोड़ा और नवदीप सिंह विर्क का विवाद प्रदेश सरकार के पास पहुंच गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वास्तविक स्थिति जाने के लिए पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल से रिपोर्ट तलब की है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2015 09:06 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2015 10:37 AM (IST)
दो आइपीएस अफसर भारती व विर्क के विवाद पर जांच के आदेश

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के दो आइपीएस अधिकारियों भारती अरोड़ा और नवदीप सिंह विर्क का विवाद प्रदेश सरकार के पास पहुंच गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वास्तविक स्थिति जाने के लिए पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल से रिपोर्ट तलब की है। सिंगल ने दोनों की शिकायतें मिलने की पुष्टि करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

डीएनए टेस्ट में महिला के दोनों बच्चों का पिता अजय

पुलिस अधिकारियों के विवाद से जुड़े इस हाईप्रोफाइल केस की जड़ में एक पूर्व आइएएस अधिकारी के परिवार की साख भी छिपी है। मिस चंडीगढ़ रह चुकी जिस महिला ने गुड़गांव के पूर्व डीसी के बेटे अजय भारद्वाज पर आरोप लगाए हैं, वह नए नहीं है। महिला की पहली शादी टूटने के बाद अजय और वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों से जुड़वा बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र करीब चार साल बताई जा रही है। पहली शादी से महिला को एक बच्चा और है, जिसे अजय अपना नाम दे चुका है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डीजीपी से रिपोर्ट तलब की

महिला के आरोपों के बाद बच्चों का डीएनए टेस्ट भी कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट में यह तथ्य उजागर हुए हैं कि दोनों बच्चे अजय के हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव द्वारा पूरे मामले की जानकारी देने पर उन्होंने डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के अनुसार पहले भी महिला द्वारा कुछ मामले दर्ज कराए गए हैं। सीएमओ ने उन केसों की भी पड़ताल के निर्देश दिए हैं।

नवदीप विर्क।

डीजीपी यशपाल सिंघल ने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार किया है, लेकिन उन्होंने माना कि भारती अरोड़ा ने नवदीप विर्क के खिलाफ शिकायत दी है। अरोड़ा ने इस शिकायत में आरोप लगाया था कि विर्क दुष्कर्म केस में आरोपी अजय भारद्वाज को फंसाने का दबाव बना रहे हैं जबकि जांच में ऐसे कोई तथ्य सामने नहीं आए।

डीजीपी ने आइपीएस के मीडिया में जाने पर जताया ऐतराज

डीजीपी के अनुसार नवदीप विर्क का भी स्पष्टीकरण मिल चुका है। दोनों बातें चूंकि विभागीय हैं, इसलिए इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। डीजीपी ने विर्क और भारती के मीडिया में जाने को गैर वाजिब ठहराते हुए कहा कि दोनों को विभागीय प्लेटफार्म पर बात कहनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की विभागीय जांच कराने की बात कही है, लेकिन जांच कौन करेगा, इस बारे में कुछ साफ नहीं किया है।

पूर्व मिस चंडीगढ़ ने किया विर्क का बचाव, भारती पर हमला

अजय भारद्वाज पर रेप और दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराने वाली लड़की अपने समय में टाप माडल रही है। मिस चंडीगढ़ रह चुकी यह लड़की आज खुलकर मीडिया के सामने आ गई। लड़की ने पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क का खुलकर बचाव किया और संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) भारती अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगाए।

चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के बाहर लड़की ने साफ तौर पर कहा कि भारती अरोड़ा पुलिस अधिकारी व महिला होने का नाजायज फायदा उठा रही हैं। वह आरोपी को जानती हैं जबकि विर्क न्याय दिलाने के पक्षधर हैं और दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई चाह रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पति को नपुंसक बताने पर ससुर ने कराया दुष्कर्म

दुष्कर्म के आरोपी अजय के खिलाफ गुडग़ांव थाने में जो मुकदमे दर्ज हैं, उसमें पुलिस द्वारा पेश किए गए चालान के कुछ बिंदुओं को रद्द करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा है। लड़की आज इसी मामले में अपना पक्ष रखने हाईकोर्ट आई हुई थी।

यह भी पढ़ें : पत्नी किसी दूसरे के साथ भागी तो कांग्रेस नेता ने कर ली खुदकुशी

लड़की ने विर्क का बचाव किया। लड़की ने कहा कि नवदीप विर्क सिर्फ न्याय की बात कह रह रहे हैं और उन्होंने कभी विर्क से यह नहीं कहा कि कि केस की जांच कैसे और किससे करवाई जाए।

लड़की ने कहा, मेरा ट्रायल गुडग़ांव के जिला सत्र न्यायालय में चल रहा है लेकिन, तंग करने की नीयत से आरोपी व्यक्ति बार-बार हाईकोर्ट पहुंच जाता है। इस कारण केस की पैरवी में उन्हें दिक्कत आ रही है।

यह भी पढ़ें : पूर्व फौजी पति के जुल्म से घुट-घुट कर मर गई कैंसर पीडि़त महिला

लड़की ने कहा कि भारती अरोड़ा और आरोपी व्यक्ति अजय की बहन आपस में मित्र हैं और उसके दबाव में ही वह आरोपी को बचाना चाह रही हैं। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्ति पैसे वाले हैं और महंगे वकीलों के जरिये अपने केस की पैरवी कर रहे हैं। मुझे अपनी बात कहने का मौका भी नहीं दिया जा रहा है।

लड़की ने डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने की पुष्टि की और कहा कि उसमें उसमें अब इतनी सामर्थ्य नहीं कि कोर्ट के चक्कर काटे अथवा अपने बच्चों का लालन-पालन करे। भारती अरोड़ा अपना दामन बचाने के लिए गलत आरोप लगा रही हैं जबकि विर्क पर कोई प्रभाव नहीं है।

chat bot
आपका साथी