किसानों का दर्द बांटने इनेलो नेता जाएंगे मंदसौर, राष्ट्रपति को सौंपेंगे ज्ञापन

मध्य प्रदेश में किसानों पर फायरिंग के मामले में इनेलो का प्रतिनिधिमंडल मंदसौर जाएगा। राज्य कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। साथ ही भाजपा सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाई गई।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Jun 2017 11:42 AM (IST) Updated:Thu, 15 Jun 2017 11:42 AM (IST)
किसानों का दर्द बांटने इनेलो नेता जाएंगे मंदसौर, राष्ट्रपति को सौंपेंगे ज्ञापन
किसानों का दर्द बांटने इनेलो नेता जाएंगे मंदसौर, राष्ट्रपति को सौंपेंगे ज्ञापन

जेएनएन, चंडीगढ़। मध्य प्रदेश में किसानों पर फायरिंग में पांच की मौत के बाद पीडि़तों का दर्द बांटने इनेलो का प्रतिनिधिमंडल मंदसौर जाएगा। साथ ही स्वामीनाथन रिपोर्ट की सिफारिशें लागू करवाने के लिए 16 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा।

इनेलो की बुधवार को हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लेते हुए चार प्रस्ताव पास किए गए। इसके तहत 17 जून को इनेलो नेताओं का दल मंदसौर के लिए कूच करेगा। किसान हित में पार्टी कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें: कैप्टन के दावे पर गंभीर हुए मनोहर लाल, एसवाइएल पर हमलावर होने की तैयारी

बिजली-पानी संकट पर चिंता जताते हुए अभय चौटाला और अशोक अरोड़ा ने कहा कि कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए। कार्यकारिणी ने हाल ही में हरियाणा पुलिस द्वारा कराए गए सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर चिंता जताई।

इस सर्वेक्षण के अनुसार स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं में से 32 फीसद को यौन उत्पीडऩ का सामना करना पड़ता है। खुले बाजारों में यौन उत्पीडऩ की घटनाएं 26.7 फीसद और सार्वजनिक वाहनों में यह 19.9 फीसद है।
विपक्ष के नेता अभय चौटाला और इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि रोहतक में 21 वर्षीय महिला से न केवल सामूहिक दुष्कर्म हुआ बल्कि बर्बर तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। इसी तरह गुरुग्राम में एक युवा महिला के शिशु को चलते ऑटो रिक्शा से बाहर फेंक कर तीन लोगों ने युवती से दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: गुरुद्वारा हादसे की जांच में दो इंजीनियरों को शामिल करे सरकार : झींडा

एक अन्य वारदात में महिला को घर के बाहर से अगवा कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। कार्यकारिणी ने दलितों के खिलाफ बढ़ती आपराधिक वारदातों पर रोष जताया और प्रदेश में बिजली-पानी संकट पर चर्चा की। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह महिलाओं को मीलों दूर से पानी लाना पड़ता है। बैठक में तमाम इनेलो विधायक, सांसद और पदाधिकारियों ने भागीदारी की।

chat bot
आपका साथी