जेल जाने की तैयारी कर लें हुड्डा, गड़बडि़यों की मिलेगी सजा : मनोहर

मुख्‍यमंत्री मनाेहर लाल ने कहा है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपने शासन काल में की गई अनियमितताओं व गड़बउि़यों के लिए जरूर सजा मिलेगी। उन्‍हें जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 26 May 2016 12:03 PM (IST) Updated:Fri, 27 May 2016 05:58 PM (IST)
जेल जाने की तैयारी कर लें हुड्डा, गड़बडि़यों की मिलेगी सजा  : मनोहर

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाजपा और इनेलो में मिलीभगत के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अपनी सरकार के इरादे जाहिर कर दिए हैं। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार किया है। मनोहरलाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को सलाखें दिखाई दे रही हैं और हुड्डा इसी का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्हाेंने कहा कि हुड्डा के गलत कारनामों का एक-एक कर पर्दाफाश हो रहा है और वह बेनकाब होते जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओफेंस इज दी डिफेंस (आक्रमण ही बचाव) की नीति पर चल रहे हैं। हुड्डा को भय सता रहा है और इसी कारण वह अपने बचाव के लिए सरकार व भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, उन्हें इससे लाभ नहीं मिलने वाला है।

मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार के पास प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट है। रिपोर्ट को यथा समय हाई कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा से संबंधित बहुत से ऐसे विषय हैं, जिनमें अनियमितताएं हुई हैं। उन पर कार्रवाई व जांच सीबीआइ, सुप्रीम कोर्ट और ढींगरा आयोग द्वारा की जा रही है। इस कड़ी में 12-13 छापे भी मारे जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी