हरियाणा सरकार ने खेल नीति में किया बदलाव, अब जूनियर खिलाडिय़ों को भी कैश अवार्ड

हरियाणा सरकार ने पिछली दिनों हुए विवाद सबक लेते हुए खिलाडि़यों को कैश अवार्ड देेने को लेकर नीति में बदलाव किया है। सरकार अब पदक जीतने वाले जूनियर खिलाडिय़ों को भी कैश अवार्ड देगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 01:04 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 01:04 PM (IST)
हरियाणा सरकार ने खेल नीति में किया बदलाव, अब जूनियर खिलाडिय़ों को भी कैश अवार्ड
हरियाणा सरकार ने खेल नीति में किया बदलाव, अब जूनियर खिलाडिय़ों को भी कैश अवार्ड

जेएनएन, चंडीगढ़। ह‍रियाणा सरकार ने कुछ माह पहले राष्‍ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाडियों को नकद इनाम देने के मामले में विवाद से सबक लिया है। सरकार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले हरियाणा के जूनियर खिलाडिय़ों को भी कैश अवार्ड देगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार के लिए सरकार ने खेल नीति में बदलाव किया है।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार के लिए सरकार ने बदली नीति

खेल मंत्री अनिल विज ने बताया कि नई नीति में युवा, जूनियर व सब-जूनियर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। विद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली खेलों इंडिया प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता को 50 हजार, रजत पर 30 हजार व कांस्य पर 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। बधिर ओलपिंक खेलों में स्वर्ण पदक पर 1.20 करोड़, रजत पर 80 लाख, कांस्य पदक पर 40 लाख तथा प्रतिभागी को 2.5 लाख का इनाम मिलेगा।

युवा ओलपिंक खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में इनामी राशि कई गुणा बढ़ाई

विशेष ओलपिंक खेलों में स्वर्ण पदक पर 20 लाख, रजत पर 15 और कांस्य पर दस लाख के साथ प्रतिभागी को दो लाख रुपये मिलेंगे। अंध क्रिकेट विश्व कप में यह राशि क्रमश: पांच, तीन, दो और एक लाख रखी गई है। पैरा विश्व खेल में स्वर्ण विजेता को दस लाख, रजत पदक को 7.5 लाख और कास्ंय पदक विजेता को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: दिन में संभालते हैं चेयरमैन की कुर्सी, शाम होते ही जुट जाते हैं वाहन रिपेयर में

खेल मंत्री ने बताया कि युवा ओलपिंक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता की राशि 10 लाख से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये, रजत पदक की पुरस्कार राशि 7.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.25 करोड़ रुपये, कांस्य पदक की पुरस्कार राशि पांच लाख से बढ़ाकर 80 लाख रुपये की गई है। अब प्रतिभागी को भी पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: अद्भूत है इस शख्‍स की रिक्शाचालक से प्रिंसिपल बनने की कहानी, हौसला देती है यह दास्‍तां

युवा एशियन खेलों में स्वर्ण पदक की इनामी राशि सात लाख से बढ़ाकर एक करोड़, रजत पदक की 5 लाख से बढ़ाकर 50 लाख, कांस्य पदक की 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख की गई है। प्रतिभागियों को ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे। युवा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक के लिए पांच लाख की जगह 50 लाख, रजत पदक पर तीन लाख की जगह 25 लाख, कांस्य पदक के लिए दो लाख की बजाय 15 लाख मिलेंगे। अन्य प्रतियोगिता के लिए भी इनामी राशि में भारी इजाफा किया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी