विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद और मेयर कुलभूषण ने अपने निवास पर फहराया तिरंगा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित निवास स्थान पर तिरंगा फहराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 07:58 PM (IST)
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद और मेयर कुलभूषण ने अपने निवास पर फहराया तिरंगा
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद और मेयर कुलभूषण ने अपने निवास पर फहराया तिरंगा

जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित निवास स्थान पर तिरंगा फहराया। गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया है कि 13 से 15 अगस्त तक सभी देशवासी अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। तिरंगा किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों की भावनाएं तिरंगे से जुड़ी हैं और तिरंगे के मान व सम्मान को बनाए रखना हम सबका परम कर्तव्य है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष एवं पार्षद हरेन्द्र मलिक, पार्षद रितु गोयल, माता मनसा देवी मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, डीपी सोनी, डीपी सिघल मौजूद रहे। वहीं महापौर कुलभूषण गोयल ने अपने सेक्टर-6 स्थित निवास स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगा झंडा को सेल्यूट किया। उनके साथ उनकी पत्नी अंजू गोयल, बेटे मयंक गोयल एवं पुत्रवधू भी मौजूद थीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों पर 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं।

हाउस ओनर्स वेलफेयर फेडरेशन ने निकाली तिरंगा शोभा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हाउस ओनर्स वेलफेयर फेडरेशन सेक्टर-17 पंचकूला ने तिरंगा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने हिस्सा लिया। फेडरेशन के अध्यक्ष डीपी सोनी ने बताया कि तिरंगा शोभा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, बाल किशन सिगला, मुख्य संरक्षक, डीके नैय्यर संरक्षक, आर.एन वर्मा महासचिव, उपाध्यक्ष विजय गर्ग, अरुणा अबरोल, गौरी शंकर मंदिर के एसपी गोयल, मंदिर के महासचिव आरपी तिवारी और फेडरेशन के कई अन्य पदाधिकारियों सहित 150 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी