महामारी के दौर में जनता को लूट रही भाजपा

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jun 2020 06:12 AM (IST)
महामारी के दौर में जनता को लूट रही भाजपा
महामारी के दौर में जनता को लूट रही भाजपा

जासं, पंचकूला : पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता रंजीता मेहता ने कहा है कि आज ऐतिहासिक दिन है, आज जो हुआ है ऐसा करने का साहस और मादा न नेहरू में था न इंदिरा में, राजीव और नरसिम्हाराव तो कभी सपने में भी नहीं सोच सकते थे, मोदी ने वह कर दिखा दिया। मोदी सरकार ने डीजल को पेट्रोल से महंगा कर दिया। जब केंद्र में कांग्रेस थी, तब हरियाणा के कुछ नेता पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने पर नंगा होकर हंगामा करते थे। मगर आज ये लोग खामोश हैं। कच्चे तेल की कीमत बहुत कम

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एसीपी अरोड़ा ने तेल के बढ़ते दाम को लेकर भाजपा सरकार की अलोचना की है। अरोड़ा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बहुत कम है। लेकिन मोदी सरकार पता नहीं किसे फायदा पहुंचाने के लिए रोज तेल की कीमतें बढ़ाकर जनता को लूटने में लगी है। तेल के रेट बढ़ने से सभी चीजों के दाम बढ़ जाते हैं। संकट की घड़ी में आमजन को बक्श दो

पूर्व चेयरमैन विजय बंसल ने प्रधानमंत्री से सवाल किया है कि महंगाई के दौर में ऐसा कैसे चलेगा। इतनी गरीबी और महामारी में आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। लोगों के पास पैसे नहीं, रोजगार नहीं, वेतन भी आधा मिल रहा है। इस संकट की घड़ी में कुछ तो आमजन को बक्श दीजिए। सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और यहां जनता मर रही है।

chat bot
आपका साथी