नोडल अधिकारी ने आटो चालकों को फ्लैग कोड आफ इंडिया के बारे किया जागरूक

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी विकास कौशिक ने आटो चालकों को फ्लैग कोड आफ इंडिया 2022 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आटो चालकों को कहा कि तिरंगा का सम्मान हर सबकी जिम्मेदारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Aug 2022 07:45 PM (IST) Updated:Sun, 07 Aug 2022 07:45 PM (IST)
नोडल अधिकारी ने आटो चालकों को फ्लैग कोड आफ इंडिया के बारे किया जागरूक
नोडल अधिकारी ने आटो चालकों को फ्लैग कोड आफ इंडिया के बारे किया जागरूक

जागरण संवाददात, पंचकूला : हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी विकास कौशिक ने आटो चालकों को फ्लैग कोड आफ इंडिया 2022 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आटो चालकों को कहा कि तिरंगा का सम्मान हर सबकी जिम्मेदारी है। यह अभियान इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया है। अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरुकता बढ़ाने का काम भी करेगा। हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

तिरंगा फहराते समय इन बातों का रखा ख्याल

राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा या जमीन से छूते हुए और सिंगल फ्लैग पोल से नहीं फहरा सकते।

-तिरंगे की सुरक्षा में ऐसे कदम भी नहीं उठाए जाएं जो उसे क्षतिग्रस्त कर दें।

-तिरंगे को शरीर पर लपेटा नहीं जा सकता।

-झंडे का प्रयोग व्यावसायिक उद्येश्य के लिए नहीं होना चाहिए।

-किसी व्यक्ति या वस्तु को सलामी देने के लिए झंडे को नहीं झुकाया जाए।

-झंडे का प्रयोग किसी वर्दी या पोशाक के रूप में नहीं किया जाएगा।

-झंडे को रुमाल, तकियां या किसी अन्य ड्रेस पर नहीं छापा जा सकता है।

-झंडे का प्रयोग किसी भवन में पर्दा लगाने के लिए नहीं किया जाएगा।

-किसी भी प्रकार का विज्ञापन/अधिसूचना/अभिलेख ध्वज पर नहीं लिखा जाना चाहिए।

-झंडे को वाहन, रेलगाड़ी, नाव, वायुयान की छत को ढकने में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

-किसी दूसरे झंडे को भारतीय झंडे के बराबर ऊंचाई या उससे ऊपर नहीं फहराया जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी