अब हरियाणा के हर जिले में ब्रांड अंबेसडर बनेंगी बेटियां

हरियाणा में बेटियां बचाने और पढ़ाने के अभियान को अब जिला स्तर पर गति दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है।

By Test1 Test1Edited By: Publish:Wed, 15 Jun 2016 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jun 2016 07:00 AM (IST)
अब हरियाणा के  हर जिले में ब्रांड अंबेसडर बनेंगी बेटियां

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में बेटियां बचाने और पढ़ाने के अभियान को अब जिला स्तर पर गति दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जिला स्तर पर भी ब्रांड अंबेसडर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। बता दें कि राज्य स्तर पर फिल्म अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा इस अभियान की ब्रांड अंबेसडर हैैं।

मुख्यमंत्री से मिली मंजूरी, अब जिला स्तर पर ब्रांड अंबेसडर

महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन के जिला स्तर पर ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। कविता जैन ने जिला स्तर पर प्रतिभाशाली बेटियों को अभियान की कमान सौंपने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से इस मुहिम की शुरुआत की थी। मन की बात कार्यक्रम में मोदी इस अभियान की सफलता का कई बार जिक्र कर चुके हैैं। मंत्री कविता जैन ने बताया है कि जिला स्तर पर अभियान मजबूती के साथ आगे बढ़े, इसके लिए ही हर जिले में ब्रांड अंबेसडर नियुक्त करने का फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें ः जब तक जाटों को आरक्षण नहीं मिल जाता विधानसभा नहीं चलने देंगे : चौटाला

20 जिलों में चल रहा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान

हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान 12 जिलों से बढ़कर 20 जिलों में चल रहा है। लिंगानुपात की खाई को कम करने की मंशा से यह अभियान चल रहा है। प्रदेश में पहली बार बीते दस साल में दिसंबर 2015 में लिंगानुपात प्रति 1000 लड़कों पर 900 लड़कियां दर्ज किया गया है।

जिलास्तरीय प्रतिभाओं को मिलेगा समाज के लिए कुछ करने का मौका

महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चौथी लड़ाई के तौर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का बिगुल फूंका गया था। उनके इस आह्वान को बदनाम हरियाणा के लिए सरकार व आमजन ने चुनौती के तौर पर स्वीकार करते हुए अपनी छवि सुधारने की दिशा में लिया। कई बेहतर कदम उठाए गए। सरकारी विभागों व सामाजिक संगठनों ने मिलकर काम किया। अभियान को और अधिक मजबूती से चलाने के लिए सरकार ने जिला स्तर पर ब्रांड अंबेसडर नियुक्त करने का काम किया है। इससे जिला स्तरीय प्रतिभाओं को भी समाज व प्रदेश के लिए कुछ करने का मौका मिलेगा।

chat bot
आपका साथी