अब दहिया ने खोला तंवर के खिलाफ मोर्चा, बोले हमें राजनीति न सिखाएं

पूर्व सीएम की पीएम मोदी से मुलाकात पर सफाई देने के बाद दहिया ने कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार किया है।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Aug 2017 08:28 PM (IST) Updated:Sun, 20 Aug 2017 08:28 PM (IST)
अब दहिया ने खोला तंवर के खिलाफ मोर्चा, बोले हमें राजनीति न सिखाएं
अब दहिया ने खोला तंवर के खिलाफ मोर्चा, बोले हमें राजनीति न सिखाएं

जेएनएन, चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई अपनी मुलाकात पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा सफाई देने के बाद कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने भी अशोक तंवर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दहिया ने दो दिन पहले बयान दिया था कि हुड्डा और मोदी की मुलाकात प्रदेश में कोई राजनीतिक गुल खिला सकती है। उनके इस बयान को प्रदेश कांग्रेस प्रधान अशोक तंवर ने अनुशासनहीनता और दबाव की राजनीति मानते हुए हाईकमान से बात करने की बात कही थी।

दहिया ने तंवर पर प्रहार करते हुए कहा कि वे लोग ही निष्ठा की बात कर रहे हैैं, जिनकी खुद की निष्ठा संदिग्ध रही है। दहिया ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा है, वह उनकी निजी सोच है और राजनीतिक आकलन है। उनका खुद का परिवार राजनीतिक है और वे दो बार से विधायक हैैं। इसलिए उन्हें भली प्रकार से पता है कि राजनीति में मुलाकात और बातचीत के क्या मायने होते हैं।

यह भी पढ़ें: डेरा मुखी पर केंद्र के संपर्क में हरियाणा, पंजाब-राजस्थान बॉर्डर सील

दहिया ने कहा कि वे अपनी बात पर अडिग हैं। तंवर का यह कहना कि यह बयान किसी के कहने पर दिया गया है, सरासर बरगलाने की राजनीति है। उनसे पहले भी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर कई वरिष्ठ कांग्रेसी आवाज उठा चुके हैं। मौजूदा स्थिति मे संगठन में बदलाव नहीं करना केंद्रीय नेतृत्व की भूल है। दहिया ने कहा कि वे तो पहले दिन से संगठन में बदलाव की मांग कर रहे हैैं और यह कोई अनुशासनहीनता नहीं है। 

यह भी पढ़ें: रामपाल प्रकरण से बहुत कुछ सीखा, वैसा माहौल नहीं होने देंगे पैदा : डीजीपी

chat bot
आपका साथी