कांग्रेस ने 21 साल बाद तोड़ा डेराबस्सी में अकालियों का गढ़

जीरकपुर नगर परिषद चुनाव में बुधवार को घोषित हुए नतीजों के बाद कांग्रेस ने 21 साल बाद हलके में अकालियों का रिकॉर्ड तोड़ा है। 21 साल से डेराबस्सी हलके में अकाली विधायक एनके शर्मा का राज था। इस बार के नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपइंदर सिंह ढिल्लों के लिए यह रिकार्ड तोड़ना जरूरी था। वहीं डेराबस्सी हलके जैसा किला फतेह करना एक बड़ा चैलेंज भी था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 07:34 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 07:34 PM (IST)
कांग्रेस ने 21 साल बाद तोड़ा डेराबस्सी में अकालियों का गढ़
कांग्रेस ने 21 साल बाद तोड़ा डेराबस्सी में अकालियों का गढ़

संदीप कुमार, जीरकपुर

 जीरकपुर नगर परिषद चुनाव में बुधवार को घोषित हुए नतीजों के बाद कांग्रेस ने 21 साल बाद हलके में अकालियों का रिकॉर्ड तोड़ा है। 21 साल से डेराबस्सी हलके में अकाली विधायक एनके शर्मा का राज था। इस बार के नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपइंदर सिंह ढिल्लों के लिए यह रिकार्ड तोड़ना जरूरी था। वहीं, डेराबस्सी हलके जैसा किला फतेह करना एक बड़ा चैलेंज भी था। इसके लिए दीपइंदर ढिल्लों ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ था। नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने आखिर विधायक एनके शर्मा के गढ़ माने जाते जीरकपुर शहर में बाजी मार ही ली है। जबकि 21 साल तक सत्ता में रहे अकाली दल को केवल 8 सीटों से संतुष्टि करनी पड़ी। इन चुनावों में भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई। आम आदमी पार्टी को भी निराश होना पड़ा है। इन चुनावों को राजनीतिक पार्टियां 2022 के सेमिफाइनल के तौर पर देख रही हैं। कांग्रेस की जीत को हलका इंचार्ज ढिल्लों ने पंजाब में कांग्रेस की कारगुजारी व लोगों का अकाली दल से तंग होना बताया है, जबकि हलका विधायक एनके शर्मा ने कांग्रेस की जीत को धांधली करार देते हुए कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटना बताया है। वार्ड-14 से कांग्रेस के हरजीत सिंह मिटा ने अकाली दल के उम्मीदवार को सबसे अधिक 1204 वोट के अंतराल से हराया, जबकि जीत का सबसे कम 5 वोट का अंतर वार्ड-10 में अकाली दल व जगदेव सिंह और कांग्रेस के हर्ष ऋषि में रहा। इस बार कांग्रेस की इतनी लहर थी कि अकाली दल बलटाना क्षेत्र की सात सीटों में सिर्फ वार्ड-3 की सीट जीतने में कामयाब हुई। अकाली दल की हार के लिए यहां की पार्टी की दो विशेष स्टार प्रचारक ही जिम्मेवार हैं। इसके अलावा विधायक ने पुराने साथियों के साथ मतभेद भी उनको महंगा पड़ा है। कोट्स

कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी का नाजायज इस्तेमाल करके जीत हासिल की है। एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा कांग्रेस के हाथों की कठपुतली बनकर कांग्रेस की मदद करता रहा है। जिसकी मदद से कांग्रेस ने हर वार्ड में जाली वोटिंग करवाई है। शहर का सारा विकास अकाली दल ने किया। वह अपने जीते हुए आठ उम्मीदवारों के साथ विरोधी पार्टी कांग्रेस को मजबूत टक्कर देंगे।

एनके शर्मा, अकाली दल विधायक डेराबस्सी कोट्स

अकाली दल ने काफी समय से गलियों-नालियों के विकास में ही उलझाकर रखा था, जो उनकी हार का कारण बने। मेरे पास जीरकपुर के योजनाबद्ध विकास का खाका तैयार है और कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव से पहले जीरकपुर का विकास करवाएगी। जिसमें जीरकपुर में बिजली की समस्या के हल के लिए बिजली ग्रिड, सीवरेज सिस्टम में सुधार, सफाई प्रबंधों व सड़कों की हालत सुधारने को पहल दी जाएगी।

दीपइंदर सिंह ढिल्लों, हलका इंचार्ज कांग्रेस ।

chat bot
आपका साथी