सीएम व भाजपा कैप्‍टन के बजट पर फिदा, विपक्ष को नहीं भाया

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और भाजपा नेताओं ने कैप्‍टन अभिमन्‍यु द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना की है। दूसरी ओर, कांग्रेस व इनेलो ने इसे निराशाजनक बताया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 02:47 PM (IST) Updated:Sat, 10 Mar 2018 08:36 AM (IST)
सीएम व भाजपा कैप्‍टन के बजट पर फिदा, विपक्ष को नहीं भाया
सीएम व भाजपा कैप्‍टन के बजट पर फिदा, विपक्ष को नहीं भाया

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में वित्‍तमंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु द्वारा पेश किए गए बजट की सत्‍ता पक्ष ने जमकर सराहना की है, लेकिन विपक्ष को यह कतई नहीं भाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह बजट विकास को तेज करने वाला अौर जनता को राहत देने वाला बताया है। दूसरी ओर, विपक्ष ने बजट को पूरी तरह से निराशाजनक और महज आंकड़बाजी करार दिया है। 

विधानसभा में बजट पेश किए जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में इसकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, गरीबों व गांव सभी की उम्मीद जगाने वाला है। उन्होंने विपक्ष द्वारा बजट को आंकड़ों की बाजीगरी बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्‍होंने कहा कि बिना आंकड़ों के काम नहीं चलता। किसी भी काम को करने के लिए उसकी योजना और कार्ययोजना तैयार करनी पड़ती है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के बजट में कोई नया टैक्‍स न‍हीं, दिखाया उच्‍च विकास का सपना

उन्‍हाेंने कहा कि रूपरेखा तैयार करने के बाद ही उस काम को आगे बढ़ाया जाता है। एसवाईएल नहर को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।  हमारी नीति और नीयत इस मामले में पूरी तरह साफ है। यह बजट हर वर्ग की उम्मीद जगाने वाला है।

भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला ने भी कैप्टन अभिमन्यु के बजट को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि यह बजट जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण व गरीबी उन्मूलन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बराला ने कहा कि इस बजट से किसानों की उम्मीद जागी है। किसी बजट में पहली बार खेती के लिए रिकॉर्ड राशि आवंटित की गई है। सामाजिक सरोकार से जुड़े अहम पदों में भी रिकॉर्ड राशि के आवंटन का प्रस्ताव किया गया है।

 

बजट पेश किए जाने के बाद विधानसभा में मौजूद इनेलो नेता अभय चौटाला।

दूसरी ओर, विपक्ष ने बजट की आलोचना की। उन्‍होंने विपक्ष के नेता अभय चौटाला व इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बजट को पूरी तरह निराशाजनक बताया है। उन्‍होंने कहा कि बजट में सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी की गई है।अभय चौटाला ने कहा कि अहम मदों में पिछले वर्ष की तुलना में आवंटन बढ़ाने की बजाय कम कर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि मनोहर सरकार के नेता काम कम शायरी अधिक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा बजटः सरकार ने दोहराई सामाजिक कल्याण की योजनाओं के प्रति वचनबद्धता

कांग्रेस ने भी बजट को निराशाजनक बताया है। कांग्रेस नेताआें ने कहा कि बजट में महज आकड़ों की बाजीगरी की गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने बजट को आम लोगों के हितों के विपरीत बताया है।

बजट पेश किए जाने के बाद विधानसभा में मौजूद गीता भुक्‍कल , कुलदीप शर्मा  व अन्‍य कांग्रेस नेता।

गीता भुक्कल ने कहा, हम समझ रहे थे कि चुनावी वर्ष में भाजपा कुछ बेहतर करने जा रही है लेकिन वित्‍तमंत्री किसी भी वर्ग का भला नहीं कर पाए। दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि सदन में भी भाजपा के मंत्री गुमराह करने वाले जवाब देते हैं और गुमराह करने वाली भाषा बोलते हैं।

----------

किसने क्‍या कहा

केवल आंकड़ों की बाजीगरी : हुड्डा

'' इस बजट में केवल आंकड़ों की बाजीगरी दिखाई गई है।  बजट में कई अहम विभागों का उल्लेख ही नहीं है। खेल और सहकारिता को सरकार ने अनदेखा कर दिया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। सरकार की अनुभवहीनता को यह दर्शाता है। प्रदेश का कोई वर्ग ऐसा नहीं बचा, जिसकी चिंता की गई हो। प्रदेश की जनता इस सरकार को माफ नहीं करेगी।
                                                                                                      - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री।

------------

बजट निराशाजनक : अभय चौटाला

'' भाजपा सरकार का बजट निराशाजनक

है। सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी की गई है। जब इनेलो ने सत्ता छोड़ी थी, तब 39 साल में प्रदेश पर सिर्फ 23 हजार करोड़ का कर्ज था। कांग्रेस के राज में यह बढ़कर 70 हजार करोड़ पर पहुंच गया था, जबकि भाजपा ने अब इस कर्ज को 90 हजार करोड़ पर पहुंचा दिया है। मनोहर सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश कर्ज में डूब गया है।

                                                                                                 - अभय सिंह चौटाला, नेता विपक्ष।

---------

बजट विकास को तेजी देने वाला : कविता जैन

'' बजट में शहरी विकास के लिए 13.13 प्रतिशत तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 10.80 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इससे शहरी विकास और महिला उत्थान की योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित किया जाएगा। प्रदेश में शहरों के सुनियोजित विकास के लिए खाका तैयार किया गया है। सरकार गुरुग्र्राम को स्वयं के संसाधनों से स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित कर रही है। शहरी विकास के लिए इस बार 5626.84 करोड़ का आवंटन हुआ है।

                                                                 - कविता जैन, स्थानीय निकाय एवं महिला-बाल विकास मंत्री।

---------------

प्रदेश को पीछे धकेलने वाला बजट : अशोक तंवर

हरियाणा विधानसभा में सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया है। बजट में जिस तरह भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए गए, उसे देखकर लगता है कि भाजपा ने अपने पिछले सभी बजट की तरह जनता की आंखों में धूल झोंकने का फिर से प्रयास किया है। बजट में पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस पर करों में किसी प्रकार की कटौती नहीं की। सरकार ने सिर्फ पुरानी योजनाओं का जिक्र भर किया है।
                                                                                          - अशोक तंवर, अध्यक्ष, हरियाणा कांग्रेस।

---------------

सामाजिक सरोकारों को समर्पित : विपुल गोयल

'' बजट पूरी तरह सामाजिक सरोकारों को समर्पित है। बजट में पहली बार किसी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण,गरीबी उन्मूलन, नारी सशक्तीकरण,सुशिक्षित समाज, स्वस्थ समाज, जनसंख्या नियोजन सहित जल संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर बदलाव के उपायों को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए हैं। यह बजट व्यक्ति, जाति, क्षेत्रवाद से दूर समग्र हरियाणा के विकास का बजट है।
                                                                                            -विपुल गोयल, उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री।

---------------
दिशाहीन बजट: किरण चौधरी

'' यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन है। इसमें आम आदमी के लिए कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा ने इस बजट के माध्यम से किसानों, महिलाओं तथा बेरोजगार युवाओं को गुमराह करने का काम किया है। सड़कों तथा बुनियादी ढांचा विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
                                                                                          - किरण चौधरी, नेता कांग्रेस विधायक दल।

---------------

किसानों को गुमराह करने वाला बजट : कुलदीप बिश्‍नोई

'' किसानों की आय डबल करने का केवल दावा है। धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। बजट में यह साफ हो गया है कि प्रदेश सरकार किसानों को गुमराह कर अपना उल्लू सीधा कर रही है। आज प्रदेश के किसान मुआवजे से वंचित हैं। सिंचाई साधन समाप्त हो चुके हैं। सरकार ने किसानों के लिए इस बजट में कुछ नहीं किया है।

                                                                                               - कुलदीप बिश्नोई, विधायक कांग्रेस।
-----------------

बजट में महिलाओं के लिए कुछ नहीं: सुमित्रा चौहान

'' कैप्टन अभिमन्यु द्वारा पेश किए बजट में महिलाओं के लिए कुछ नहीं है। गरीब व मजदूर की कोई चिंता नहीं की गई है। सरकार ने पकौड़े बेचने को ही रोजगार मान लिया है। अब एमबीए पास करके भी युवाओं को पकौड़े बेचने पड़ेंगे।

                                                                                   - सुमित्रा चौहान, अध्यक्ष, महिला कांग्रेस।
---------------

जन आकांक्षाओं काे पूरा करनेवाला बजट : राजीव जैन

'' हरियाणा सरकार का बजट जन आकांक्षाओं को

पूरा करने वाला है। बिना जनता पर कोई बोझ डाले भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को समुचित सम्मान देते हुए ग्रामीण-शहरी विकास को स्थायित्व प्रदान करने पर जोर दिया है। बजट में महिला उत्थान के लिए 10.81 प्रतिशत की बढोतरी, सामाजिक सुरक्षा भत्ता में 21.45 प्रतिशत की बढोतरी, ग्रामीण विकास में 24.65 प्रतिशत, शहरी विकास में 13.13 प्रतिशत बढोतरी, कौशल विकास क्षेत्र में 43.43 प्रतिशत बढोतरी, जल संसाधन एवं सिचांई क्षेत्र में 20 प्रतिशत से अधिक बढोतरी की है।

                                                                              - राजीव जैन, चेयरमैन, भाजपा मीडिया विभाग।

----------

आंकड़ों का खेल : कुलदीप शर्मा

'' विधानसभा में सिर्फ आंकड़ों से खेला गया है। जमीनी स्तर पर कुछ बेहतर होने की उम्मीद नहीं है। जिस तरह पूरे प्रदेश में निराशा का माहौल है वैसे ही इस बजट ने भी पूरे प्रदेश को निराश किया है।

                                                                                        - कुलदीप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष,विधानसभा।
 

chat bot
आपका साथी