धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, मुस्लिम भाईयों ने पढ़ी अमन-चैन की नमाज

देशभर में आज बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़कर एक-दूसरे को बधाई दी।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Sat, 02 Sep 2017 11:57 AM (IST) Updated:Sat, 02 Sep 2017 11:57 AM (IST)
धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, मुस्लिम भाईयों ने पढ़ी अमन-चैन की नमाज
धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, मुस्लिम भाईयों ने पढ़ी अमन-चैन की नमाज

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर दोनों राज्यों की मस्जिदों और में नमाज पढ़ी गई और मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

बकरीद के मौके पर कई दिग्गज हस्तियों ने भी बधाई दी है। बकरीद के मौके पर अमृतसर में खैरउद्दीन जामा मस्जिद हॉल बाजार में नमाज अदा की गई और मुस्लिम भाईचारे के सदस्यों ने लोगों को शुभकामनाएं दी। मुस्लिमों ने अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। हरियाणा में भी मुस्लिम संगठनों के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

यह भी पढ़ें: अफसरों ने हनीप्रीत को चार लोगों को सौंपा था, अब वे भी गायब

बकरीद पर नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग।

बता दें कि बकरीद मुस्लिमों का अहम त्योहार है। बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद नए कपड़े पहनते हैं और बाद में मस्जिद जाकर नमाज पढ़ते हैं। नमाज पढ़ने के बाद सभी लोग एक दूसरे के गले मिलते हैं और ईद की बधाई देते हैं।

इस दिन गरीबों को दान देने का भी विधान है। नमाज के बाद जानवर की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है, जिसमें से एक हिस्सा कुर्बानी करने वाला अपने घर में रख लेता है तो बाकी के दो हिस्से बांट दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: हनीप्रीत के नेपाल या लंदन भागने की संभावना, पुलिस ने की घेराबंदी

 

chat bot
आपका साथी