भाजपा के चुनाव संकल्प पत्र में बेहद अहम होंगे कृषि और किसानों के मुद्दे

भाजपा के चुनाव संकल्‍प पत्र मेंं कृषि और किसानों के मुद्दों को सअहम स्‍थान मिलेगा। हरियाणा के कृ‍षि मंत्री आेमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि ये मुद्दे चुनाव में अहम होंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 12:04 AM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 12:04 AM (IST)
भाजपा के चुनाव संकल्प पत्र में बेहद अहम होंगे कृषि और किसानों के मुद्दे
भाजपा के चुनाव संकल्प पत्र में बेहद अहम होंगे कृषि और किसानों के मुद्दे

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव संकल्प पत्र में कृषि और किसानों से जुड़े मुद्दे काफी अहम होंगे। कृषि और किसान के लिए अगले पांच सालों में क्रियान्वित किए जाने वाली नई योजनाओं को पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए सोमवार नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में हरियाणा के कृषि मंत्री आेमप्रकाश धनखड़ भी शामिल हुए।

इसमें कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी हिस्सा लिया। करीब साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने  पूर्वोत्तर राज्यों में कृषि और किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों व उनके समाधान के बारे में अपने विचार रखे।

धनखड़ ने बताया कि इस बैठक में कृषि विशेषज्ञों से लेकर, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और कुछ प्रगतिशील किसानों ने भी हिस्सा लिया। उन्‍होंने बताया कि बैठक में किसान संगठनों के प्रति‍निधियों व प्रगतिशील किसानों ने भी अपने विचार रखे ।

बैठक के बाद आेमप्रकाश धनखड़ ने क‍हा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले पांच सालों में क्रियान्वित किए जाने वाली कृषि और किसान कल्याण की योजनाओं की जानकारी निचले स्तर से एकत्र करने का ध्येय रखा है। ताकि, इन्हें भाजपा के चुनाव संकल्प पत्र में शामिल किया जा सके।

उन्‍होंने कहा, मुझे भी पूर्वोत्तर राज्यों में कृषि और किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान ढूंढने की एक उपसमिति का सदस्य मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बनाया गया था। इस नाते मैं 8 मार्च को आसाम और मणिपुर में गया था। वहां मैंने दोनों राज्यों के किसान,कृषि विशेषज्ञों से मुलाकात के बाद जो रिपोर्ट तैयार की थी,वह पार्टी की मुख्य कमेटी को सौंप दी है।
 

chat bot
आपका साथी