बाइक सेफ चलाने के तरीके बताए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पासपोर्ट टु फ्रीडम कार्यक्रम में बाइक सेफ चलाने के तरीके बताए गए। बताया ग

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 02:29 PM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 02:29 PM (IST)
बाइक सेफ चलाने के तरीके बताए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पासपोर्ट टु फ्रीडम कार्यक्रम में बाइक सेफ चलाने के तरीके बताए गए। बताया गया कि कैसे स्पीड पर कंट्रोल कर एक्सीडेंट से बचा जा सकता है। मोड़ के ऊपर रफ्तार धीमी कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। आगे जा रही गाड़ी से कितनी दूरी बनाकर दुर्घटना टाली जा सकती है। ट्रैफिक साइनों को फॉलो कर अपनी व दूसरों की जान बचाई जा सकती है। हार्ले डेविडसन भारत का पासपोर्ट टु फ्रीडम कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। पहला सेशन हार्ले डेविडसन चंडीगढ़ डीलरशिप में हुआ। यहां के इंचार्ज कमलदीप ने बताया कि इसका उद्देश्य राइडर्स को आत्मविश्वास से भरपूर राइडिंग के लिए उत्साहित करना था। यह एक इंटरएक्टिव सेशन था और जिसमें जाने माने राइडर्स और मोटरसाइकिल विशेषज्ञों ने लोगों को राइडिंग कौशल को बेहतर बनाने के लिए तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्हें ब्रेकिंग, धीमी गति को हैंडल करने और सुरक्षात्मक राइडिंग तकनीकों के बारे में और रोड साइंस और सिग्नल फॉलो करने के बारे में जानकारी दी। यह कार्यक्रम 2016 में चलता रहेगा।

chat bot
आपका साथी