पोस्त के साथ युवक काबू

संस, पिंजौर : पिंजौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिंजौर के ही सैनी मौहल्ला निवासी भाग सिंह को द

By Edited By: Publish:Fri, 30 Jan 2015 07:21 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jan 2015 07:21 PM (IST)
पोस्त के साथ युवक काबू

संस, पिंजौर : पिंजौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिंजौर के ही सैनी मौहल्ला निवासी भाग सिंह को दून क्षेत्र में करनपुर स्थित उसके ढ़ाबे से 2 किलो 700 ग्राम डोडा दानेदार पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि वीरवार शाम करीब 8 बजे भाग सिंह को उसके नानकपुर स्थित बाबे दा ढ़ाबा से 2 किलो 700 ग्राम डोडा दानेदार पोस्त के साथ रगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि भाग सिंह को पहले भी नशीला सामान रखने केआरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तब उसे कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि उसे आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन के रिमांड़ पर भेज दिया गया। गौरतलब है कि कुछ दिनो पहले कालका विधायक लतिका शर्मा ने एसीपी कालका धर्मबीर सिंह,थाना प्रभारी पिंजौर सतीश कुमार व कालका के थाना प्रभारी मनीष शर्मा के साथ बैठक कर नशे पर लगाम लगाने के आदेश दिए थे।

chat bot
आपका साथी