दो वर्ष से लिव इन में रह रही महिला ने कराया दुष्कर्म का मामला दर्ज

पलवल : कैंप थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब दो वर्ष से लिव-इन-रिलेशन में रह रही 35 वर्षीय महिला ने झज्जर जिले के साल्हावास थाना क्षेत्र के गांव गोरिया निवासी कृष्ण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता आरोपित को करीब आठ वर्ष से जानती है तथा दो वर्ष से दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Oct 2018 05:41 PM (IST) Updated:Thu, 11 Oct 2018 05:41 PM (IST)
दो वर्ष से लिव इन में रह रही महिला ने कराया दुष्कर्म का मामला दर्ज
दो वर्ष से लिव इन में रह रही महिला ने कराया दुष्कर्म का मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, पलवल : कैंप थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब दो वर्ष से लिव-इन-रिलेशन में रह रही 35 वर्षीय महिला ने झज्जर जिले के साल्हावास थाना क्षेत्र के गांव गोरिया निवासी कृष्ण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता आरोपित को करीब आठ वर्ष से जानती है तथा दो वर्ष से दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

महिला थाने में दर्ज मामले के अनुसार शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह पांच बच्चों की मां है तथा पिछले कुछ समय से अपने पति व बच्चों से अलग रह रही थी। करीब आठ वर्ष पूर्व वह वृंदावन में बिहारी जी के दर्शन करने गई थी। छटीकरा मोड़ से वह आलुओं से भरे टाटा 407 में बैठ गई और चालक कृष्ण कुमार से पहचान हो गई। शिकायतकर्ता ने कहा है कि पहचान होने के बाद दोनों की मोबाइल पर बात होने लगी और आना-जाना शुरू हो गया। करीब दो वर्ष पूर्व से 31 वर्षीय कृष्ण कुमार महिला के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहने लगा।

थाने में दर्ज मामले के अनुसार महिला ने कहा है कि आरोपित कृष्ण कुमार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसने कृष्ण कुमार से शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया और जान से मारने की धमकी भी दी जिस पर उसने पुलिस को शिकायत कर दी। शिकायतकर्ता तीन माह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपित को दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- कमला देवी, महिला थाना प्रभारी।

chat bot
आपका साथी