दो किशोरियों से किया दुष्कर्म, एक युवती से छेड़छाड़

पलवल : पुलिस, शासन व प्रशासन के जागरुकता अभियानों तथा सामाजिक संगठनों की कवायद के बाद भी महिला विरुद्ध अपराधों में कमी नहीं आ रही है। सामाजिकता व इंसानियत को शर्मसार करते हुए काम वासना में लिप्त अपराधी कहीं न कहीं वारदातों को अंजाम दे जाते हैं। जिले में विभिन्न स्थानों पर यौन अपराधियों ने दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया व एक युवती के साथ छेड़छाड़ की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 07:12 PM (IST)
दो किशोरियों से किया दुष्कर्म, एक युवती से छेड़छाड़
दो किशोरियों से किया दुष्कर्म, एक युवती से छेड़छाड़

- सोशल मीडिया पर महिलाओं के अश्लील फोटो डाल दी धमकी

- जिले में नहीं थम रहा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों का सिलसिला

- पुलिस ने सभी शिकायतों पर किए मामले दर्ज, जांच जारी

जागरण संवाददाता, पलवल : पुलिस, शासन व प्रशासन के जागरुकता अभियानों तथा सामाजिक संगठनों की कवायद के बाद भी महिला विरुद्ध अपराधों में कमी नहीं आ रही है। सामाजिकता व इंसानियत को शर्मसार करते हुए काम वासना में लिप्त अपराधी कहीं न कहीं वारदातों को अंजाम दे जाते हैं। जिले में विभिन्न स्थानों पर यौन अपराधियों ने दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया व एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। एक मामले में तो दो युवकों ने अपने ही गांव के एक परिवार की महिलाओं व बेटियों पर अश्लील टिप्पणियां करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सभी शिकायतों पर मामले तो दर्ज कर लिए हैं, लेकिन किसी भी मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पहला मामला :

एक गांव की आठवीं की छात्रा 13 वर्षीय किशोरी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह खेत में शौच के लिए गई थी कि उसे उसी के गांव निवासी निवासी नफीस व अरबाज ने पकड़ लिया। वे उसे धमकी देकर जंगल में बने कमरे में ले गए। आरोप है कि दोनों आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया व जान से मारने की धमकी देते हुए वारदात स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। किशोरी अपने घर पहुंची तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दूसरा मामला :

कैंप थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 9वीं कक्षा की छात्रा है। 25 अगस्त को वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान शमशाबाद निवासी हुकम घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने अपनी मां के घर आने पर अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी। इस पर पीड़िता की मां उसे पुलिस के पास लेकर आई। चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। तीसरा मामला :

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि 21 अगस्त को वह खेत से पशुओं का चारा लेकर घर आ रही थी। उसी समय गांव रजपुरा (नयागांव) निवासी आरीस व शाहीब ने उसे रास्ते में रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता ने जब विरोध किया तो वे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। युवती का कहना है कि पहले तो लोकलाज के चलते वह चुप रही, लेकिन बाद में परिजनों को जानकारी दी तथा पुलिस को भी अपने साथ घटित घटना के बारे में बताया। चौथा मामला :

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अंकित व रहीश ने अपने ही गांव के एक परिवार की महिलाओं व बेटियों पर तंज कसते हुए अश्लील टिप्पणी की और अपनी भाषा में वीडियो बनाकर उसे फेसबुक व वाट्सएप पर वायरल कर दिया। पीड़ित परिवार को जब इस बात का पता चला तो एक सदस्य आरोपितों के घर शिकायत करने गया। वहां दोनों युवकों ने पीड़ित व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सभी शिकायतों पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- कमला देवी, महिला थाना प्रभारी

chat bot
आपका साथी