Haryana Panchayat Chunav: चर्चा में पलवल का वार्ड नंबर-6, जहां अजीम के सामने भतीजे शाहरुख ने पेश की चुनौती

Haryana Panchayat Chunav 2022 देखना यह है कि बाजी चाचा अजीम मारेगा या फिर भतीजा शाहरुख यह तो 22 नवंबर को चुनाव के बाद लगेगा लेकिन दोनों उम्मीदवारों की चर्चा जरूर हो रही है। इस मुकाबले की चर्चा दूर-दूर तक है।

By Ankur AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 14 Nov 2022 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 14 Nov 2022 07:43 PM (IST)
Haryana Panchayat Chunav: चर्चा में पलवल का वार्ड नंबर-6, जहां अजीम के सामने भतीजे शाहरुख ने पेश की चुनौती
चुनाव में चाचा और भताजे ने ताल ठोकी है।

पलवल/हथीन, जागरण संवाददाता। Haryana Panchayat Chunav 2022 जिला परिषद के वार्ड नंबर छह में इस बार 14 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन यहां पर चाचा अजीम व भतीजा शाहरुख आमने-सामने हैं। दोनों में कांटे की लड़ाई देखी जा रही है। अजीम जहां निवर्तमान जिला पार्षद हैं। शाहरुख के पिता हाजी सहाबुदीन भी इसी वार्ड से जिला पार्षद रह चुके हैं। इस वार्ड में 20,000 मतदाता हैं तथा छह गांव आते हैं।

कई उम्मीदवारों ने भरा डबल नामांकन

वार्ड छह में इस बार अजीम, यामीन, मुबीन, रफाकत, साहबुद्दीन, शाहरूख, साकिर, साकिर हुसैन, साबिर, जुनेद, आसिफ, खालिद व बिलाल तथा एक अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। हालांकि कई उम्मीदवारों ने डबल नामांकन भरा, लेकिन किसी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।

20 हजार से अधिक हैं मतदाता

वार्ड छह के उटावड़ के रहने वाले अजीम पिछली बार वार्ड पांच से पार्षद का चुनाव लड़े थे। उन्होंने 235 मतों से पार्षद का चुनाव जीता था। दूसरे नंबर रनियाला खुर्द के आमीन रहे थे। दोनों में नजदीकी मुकाबला रहा था। इस बार वार्ड नंबर पांच की क्रम संख्या छह में बदल गई है। वार्ड छह में उटावड़, रनियाला खुर्द, मालूका, टोंका, कुम्रेहड़ा व नौटाली गांव आते हैं। इन गांवों में फिलहाल 20,200 मतदाता है।

पिछले चुनावों की अपेक्षा यहां पर करीब 4,000 मतदाता ज्यादा हो गए है। पिछले चुनावों में यहां पर अजीम का सीधा मुकाबला आमीन से था। लेकिन इस बार यहां पर अजीम व शाहरुख में मुकाबला बताया जा रहा है। चर्चा यह है कि चाचा भतीजे में आम सहमति नहीं बनी तो दोनों चुनाव में ताल ठोक दी।

यह बात अलग है कि दोनों की आपसी लड़ाई में तीसरा भी हाथ मार सकता है। लेकिन उटावड़ गांव सबसे बड़ा गांव हैं। यहां पर चाचा अजीम पर भतीजे शाहरुख ने दिन रात एक की हुई है। 

अजीम (प्रत्याशी, वार्ड छह) का कहना है कि वार्ड में गलियों व रास्तों का निर्माण तथा बिजली के कई नए ट्रांसफार्मर लगवाए। लोगों के सुख दुख में शामिल रहा हूं। समय फिर मिला तो वार्ड के लोगों की सेवा करने में पीछे नहीं रहूंगा।

शाहरुख (प्रत्याशी, वार्ड छह) के मुताबिक, पिछले पांच साल गांवों के लोगों की सेवा की है। लोगों का प्यार हमारे साथ है। इस बार लोग चाचा की बजाए भतीजे को कामयाब बनाने की सोच चुके हैं।

chat bot
आपका साथी