बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

इलाके में भारी बारिश दर्ज की गई। इस बेमौसमी बारिश ने जहां क्षेत्र के किसानों को नुकसान पहुंचाया है तो वहीं इस बरसात से शहरी जीवन भी प्रभावित हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2020 06:34 PM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2020 06:12 AM (IST)
बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका: इलाके में भारी बारिश दर्ज की गई। इस बेमौसमी बारिश ने जहां क्षेत्र के किसानों को नुकसान पहुंचाया है तो वहीं इस बरसात से शहरी जीवन भी प्रभावित हुआ है। देर रात तक बरसे पानी के कारण शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर जलभराव और कीचड़ जमा होने की समस्या देखी गई। इस समस्या से लोग हलकान दिखाई दिए।

बता दें कि बुधवार की दोपहर शुरु हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। झमाझम बारिश की वजह से चारों तरफ जलभराव हो गया। बारिश के कारण जहां शहर में जगह-जगह कीचड़ व पानी भराव से परेशानी बढ़ी तो वहीं इस परेशानी ने पालिका प्रशासन के सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी। बरसात के बाद यहां के लालकुआं चौक, महावीर मार्ग, सोमनाथ मार्ग, गुडमंडी, हाईवे से सटी सर्विस रोड और सिविल रोड पर पानी कीचड़ जमा हो गया। इससे राहगीरों को भारी परेशानी होती दिखाई दी। वहीं बारिश के बाद नाले भी ओवरफ्लो होने के साथ ही प्लास्टिक बैग से भरे नजर आए।

वहीं मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस बेमौसमी बारिश के साथ क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई है। हालांकि समीपवर्ती अलवर और भरतपुर जिले में ओलावृष्टि से किसानों को 90 फीसदी नुकसान का समाचार प्राप्त हुआ है। यहां रिकॉर्ड तोड़ बारिश और जबरदस्त ओलावृष्टि ने गेहूं और सरसों की फसलों को जमींदोज कर दिया है। - शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका प्रशासन प्रतिबद्ध है। बारिश के कारण कई जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है। उपरोक्त स्थानों पर सफाई कर्मचारी भेजकर व्यवस्था सुधारने का काम किया जा रहा है।

- अशोक गुर्जर चेयरमैन, नगर पालिका।

chat bot
आपका साथी