आधा दर्जन लोगों पर महिला को जबरन अगवा करने का आरोप

संवाद सहयोगी तावडू तावडू उपमंडल के गांव में महिला विरुद्ध अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 May 2022 06:01 PM (IST) Updated:Sat, 14 May 2022 06:01 PM (IST)
आधा दर्जन लोगों पर महिला को जबरन अगवा करने का आरोप
आधा दर्जन लोगों पर महिला को जबरन अगवा करने का आरोप

संवाद सहयोगी, तावडू: तावडू उपमंडल के गांव में महिला विरुद्ध अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। ताजा मामला निकटवर्ती गांव का है, जहां छह आरोपितों ने महिला को जबरन अगवा कर लिया। महिला के ससुर की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, तावडू खंड के एक गांव से आठ-नौ मई की रात्रि छह बदमाश एक महिला को अगवा कर उठा ले गए। अगवा की गई महिला के पास सोने-चांदी के गहने सहित एक लाख नकदी होने की भी बात बताई गई है। मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भजनलाल ने बताया कि पीड़िता महिला के ससुर ने बयान दिया है कि दीनू, शेर खान, भुट्टू, निज्जू निवासी समोला जिला अलवर राजस्थान, सब्बीर और आरिफ निवासी साहपुर नंगली नूंह के खिलाफ महिला को अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विदित हो कि तावडू क्षेत्र में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 2 दिन पूर्व भी एक नाबालिग को जबरन कार में डाल सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला व एक अन्य महिला के साथ देवर द्वारा दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया था। इसके बाद जीजा द्वारा साली को बहला-फुसलाकरभगा ले जाने का मामला सामने आया। वहीं छह दिन पूर्व राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी का अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर डालने के मामले में सदर थाना तावडू में 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, जिस पर आरोपितों ने महिला खिलाड़ी को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारकर घायल कर दिया। जबकि 26 अप्रैल को जबरन घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला भी सामने आ चुका है। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपितों को गिरफ्तार करने में पुलिस अभी भी नाकाम रही है।

chat bot
आपका साथी