प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

फिरोजपुर झिरका में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सादगी और सेवाभाव के साथ मनाया। पीएम के जन्मदिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में एक रक्तदान शिविर का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:10 PM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के मौके पर फिरोजपुर झिरका में लगाया गया रक्तदान शिविर

- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा एवं समर्पण अभियान के साथ मनाया जा रहा है

संस, फिरोजपुर झिरका : फिरोजपुर झिरका में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सादगी और सेवाभाव के साथ मनाया। पीएम के जन्मदिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन कर करीब 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान शिविर का आयोजन एवं कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मोनू आर्य की देखरेख में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मोनू आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनमानस के गौरव हैं, उनकी लोकप्रियता एवं कार्यशैली के तमाम देशवासी कायल हैं। मोदी भारत के एक ऐसे नेता हैं जिन्हें आज विश्व में सम्मान और इज्जत के साथ जाना जाता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश सामाजिक आर्थिक और वैज्ञानिक तथा तकनीकी विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण अभियान के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच आगामी सात अक्टूबर तक जिलेभर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एडवोकेट दिनेश नागपाल, मंडल महामंत्री तिलक सोनी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सैनी, युवा मोर्चा के मंडलाध्यक्ष हितेश हरियाणा ने संयुक्त रूप से कहा प्रधानमंत्री मोदी दुनिया की एक ऐसी अजीम शख्सियत हैं, जिन्होंने राष्ट्रसेवा के लिए सबकुछ त्याग दिया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजूबाला, उपाध्यक्ष गोल्डी शर्मा, मंडलाध्यक्ष रमेश आर्य, संजय सैनी, सुषाभ कुमार, देशांत वर्मा, प्रेम योगी, बिशराम प्रजापति, गगन शेखावत, लेखराज प्रजापति, अमित कुमार, योगेश बंसल, गौरव कुमार सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी