हड़ताल पर रहे पुन्हाना के आढ़ती

कृषि विधेयकों के खिलाफ एवं आढ़तियों से काटे गए रुपये सहित अन्य मांगों के पूरे ना होने को लेकर शुक्रवार को अनाज मंडी के सभी आढ़ती हड़ताल पर रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:17 AM (IST)
हड़ताल पर रहे पुन्हाना के आढ़ती
हड़ताल पर रहे पुन्हाना के आढ़ती

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: कृषि विधेयकों के खिलाफ एवं आढ़तियों से काटे गए रुपये सहित अन्य मांगों के पूरे ना होने को लेकर शुक्रवार को अनाज मंडी के सभी आढ़ती हड़ताल पर रहे। इस दौरान मंडी में किसी प्रकार की खरीद- फरोख्त नहीं गई।

हड़ताल के दौरान व्यापार मंडल के प्रधान मंगतराम, सिराजुद्दीन, संजय, कन्हैया गौतम, राजीव व रमेश सहित आढ़तियों ने कहा कि पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ नाराजगी है। इनसे किसान व आढ़ती परेशान होगा। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन इसका विरोध करती है।

इनको लाने से पहले किसान व आढ़तियों की सलाह लेनी चाहिए थी। किसान व आढ़ती का चोली-दामन का साथ होता है। सरकार के नए-नए कानूनों से किसान व आढ़ती परेशान हैं। सरकार आढ़तियों के साथ लगातार गलत कर रही है। गेहूं की खरीद के दौरान लस्टर लॉस के नाम पर करीब 17 रुपये प्रति क्विटल के हिसाब से काट लिया गया, इससे आढ़तियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। सरकार इस राशि को जल्द वापिस करे।

chat bot
आपका साथी